देवकी रामधारी फाउंडेशन का कार्य नेत्रदान देहदान सराहनीय प्रयास…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / देवकी रामधारी फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बीते 3 मई को राष्ट्रपति से मुलाकात की नेत्रदान देहदान को लेकर कई विषयों पर चर्चाएं हुई तथा दीपक डोरा ने विश्व अंगदान दिवस पर राष्ट्रपति को रायगढ़ आने का न्योता भी दिया।

विदित हो की देवकी रामधारी फाउंडेशन लगातार कई वर्षों से नेत्रदान देहदान के महान कार्यों से जुड़ा हुआ है कई नेत्रहीन लोगों को आंखें इस फेडरेशन के माध्यम से रोशनी मिली है तो वही मेडिकल कॉलेज को देहदान भी किया गया है इसी कड़ी में शहर के एकॉर्ड होटल में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई थी। अध्यक्ष ने बताया कि भारत को नेत्रहीन मुक्त बनाना उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य है। नेत्रदान महादान के अग्रणी कार्य को लगातार आगे बढ़ते चल रही है।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान दीपक डोरा ने बताया मीडिया जगत के भी दो लोगों ने अपना मरणो उपरांत देहदान करने की घोषणा कर चुके हैं। जो काफी सराहनीय है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ शहर में भलाई की तर्ज पर ग्रीन कॉरिडोर बनने की योजना है जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था को खास देखना पड़ेगा।

किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के 5 घंटे के भीतर ही नेत्रदान देहदान प्रक्रिया शुरू की जा सकती है, आपके नेत्र की ज्योति देने से किसी का भला हो सकता है करके देखिए अच्छा लगता है। अब तक रायगढ़ में पचासी लोगों ने नेत्रदान तो वही 19 व्यक्तियों ने देहदान किया है जिसकी सराहना जिले में नहीं पूरे भारतवर्ष में हो रही है। दीपक डोरा ने यह भी बताया कि यदि कोई परिवार का सदस्य देहदान करता है तो उसे राजकीय सम्मान दिया जाए। साथ ही देहदानी परिवार को सम्मानित किया जाए, जिस प्रकार उड़ीसा में यह परंपरा शुरू हुई है रायगढ़ में भी इसकी शुरुआत होनी चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का...

More Articles Like This