spot_img
Friday, June 26, 2026

युवती से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

spot_img
Must Read

अपराध कायम कर चंद घंटो में आरोपित को खरसिया में दबिश देकर पकड़ा और भेजा रिमांड पर…

21 अप्रैल रायगढ़ । कल दिनांक 20.04.2024 को पुलिस चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर से दुष्कर्म मामले की बिना नंबरी अपराध डायरी असल अपराध कायम कर जांच के लिये थाना कोतवाली रायगढ़ को प्राप्त हुई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अपराध पंजीकृत करने के साथ कोतवाली पुलिस की एक टीम आरोपित युवक गोपाल जांगडे निवासी खरसिया के लिये रवाना किए । आरोपित को कोतवाली पुलिस की टीम ने उसके गांव के बाहर धर दबोचा जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

घटना को लेकर जिला जशपुर की युवती द्वारा 13 अप्रैल को पुलिस चौकी कोतबा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से गोपाल जांगडे निवासी खरसिया से दोस्ती हुई और इंस्टाग्ग्रम में दोनों बातचीत करते थे । दिसम्बर 2022 में गोपाल और युवती घरघोड़ा में मिले, गोपाल ने युवती को अपना एक मोबाइल दिया, उसके बाद युवती बाहर काम करने चली गई, इस दौरान दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी । मई 2023 में युवती वापस अपने गांव आयी, सितम्बर 2023 में गोपाल जीद कर युवती को मिलने घरघोडा बुलाया और स्कूटी में बिठाकर रायगढ़ ले आया । युवती घर जाने की बात बोली तो उसे प्रेम करने और शादी की बात कहकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया । युवती को गोपाल जांगडे की हरकत ठीक नहीं लगी और उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया जिसके बाद गोपाल जांगडे उसे दूसरे नंबरों से कॉल कर बदनाम करने की धमकी देकर रायगढ़ बुलाता और उसका शारीरिक शोषण करने लगा । गोपाल की लगातार धमकियों और अनाचार से तंग आकर युवती अपने घरवालों को बताई और घर में मशवीरा कर रिपोर्ट दर्ज कराये । कोतवाली पुलिस ने आरोपी गोपाल जांगड़े पिता दुकालू राम जांगडे उम्र 19 साल निवासी ग्राम जामझोर ईटा भट्ठा के सामने मेन रोड थाना खरसिया जिला रायगढ़ को आज विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

अपराध डायरी थाना कोतवाली में प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी कर आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Latest News

यह केवल ईंट गारे का भवन नहीं विद्या का मंदिर हैः सांगवान…बुड़िया में जिंदल द्वारा निर्मित नए प्राइमरी स्कूल भवन का किया गया लोकार्पण

24 जून रायगढ़। जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा क्षेत्र के गांवों में सीएसआर के तहत विभिन्न प्रकार के विकास कार्य...

More Articles Like This

error: Content is protected !!