जिला भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में कन्या पूजन का आयोजन

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- नवरात्रि के पावन अवसर पर चांदमारी स्थित सामुदायिक भवन दुर्गा मंदिर तपस्वनी स्कूल वार्ड न 08 रायगढ़ मे 108 कन्याओ के पूजन की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष शोभा शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। सोमवार को अपरान्ह 11 बजे महिला मोर्चा एवम संगठन से जुड़े महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिना चौहान नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी,महामंत्री दुर्गा देवांगन,चंपा माली मेहरू नीषा लक्ष्मी वैष्णव,गोलेश्वरि वैष्णव निशा सिंग,जया तिवारी पद्मिनी गुप्ता मंदिर से जुड़े सदस्य गण सहित वार्डवासी एकत्र हुए और एक सौ आठ कन्याओ को शक्ति स्वरूप मानकर पूजा अर्चना की। इसके प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन कर्ताओं ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कन्याओं का पूजन शक्ति की आराधना का प्रतीक माना गया है जिसका निर्वहन किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वच्छता अभियान: विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…अदाणी फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में 130...

मिलूपारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, सरपंच और साइट हेड ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला रायगढ़: 'स्वच्छता ही सेवा'...

More Articles Like This