युवक पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

आरोपी को हत्या के प्रयास अपराध में भेजा गया रिमांड पर, पुसौर के कंवरिहा गांव की घटना…

14 अप्रैल रायगढ़ । कल दिनांक 13.04.2024 को थाना पुसौर में ग्राम कंवरिहा में रहने वाले गोपाल सिदार (45 साल) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके दो बेटे राहुल सिदार और यशवंत सिदार हैं । छोटा लडका यशवंत पढाई कर रहा है । रोज की तरह 12 अप्रैल को यशवंत (19 साल) रात्रि में खाना खाकर घर के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर पास गया था , थोड़ी देर बाद यशवंत दौडते हुये घर आकर बताया कि मंदिर के पास बैठ कर अपने मोबाइल में गेम खेल रहा था कि उसी समय रात करीब 09/30 बजे निर्मल सिदार घरेलू पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करते हुये हाथ में रखे धान काटने वाला हंसिया से गला पीछे गर्दन में मारा है । आसपास के लोग बीच बचाव किये । आहत को रायगढ़ प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराये जिसके बाद शंकराचार्य अस्पताल रायपुर ले जाकर भर्ती कराये हैं । घटना की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा आरोपित निर्मल सिदार पर हत्या का प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार हंसिया की जप्ती कर आरोपी निर्मल सिदार पिता सिदार उम्र 30 साल निवासी ग्राम कंवरिहा थाना पुसौर को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वच्छता अभियान: विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…अदाणी फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में 130...

मिलूपारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, सरपंच और साइट हेड ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला रायगढ़: 'स्वच्छता ही सेवा'...

More Articles Like This