spot_img
Friday, August 21, 2026

रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा…

spot_img
Must Read

आरोपियों के कब्जे से करीब 15 किलो गांजा, दो मोबाइल जप्त, थाना कोतवाली में आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई

12 अप्रैल रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही लगातार जारी है । इसी क्रम में कल 11 अप्रैल को गस्त दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति रेलवे स्टेशन पार्सल ऑफिस के सामने माल धक्का रोड पर प्लास्टिक थैला में गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं । सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर उनके मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तत्काल सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव एवं थाना स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे । जहां आरपीएफ स्टाफ के साथ संदिग्धों को पता तलाश किया गया और मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार दो व्यक्ति को माल धक्का रोड़ पर हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम हाकम सिंह लोधी और खुमान सिंह लोधी दोनों निवासी दमोह (मध्य प्रदेश) के रहने वाले बताए । संदेहियों का विधिवत तलाशी लिया गया जिनके कब्जे से 07 और 12 प्लास्टिक पन्नी में भरा मादक पदार्थ गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लेकर आना बताए । जप्त गांजा का विधिवत तौल कराने पर *14 किलो 738 ग्राम गांजा कीमत करीब 1,71,000 रूपये* पाया गया आरोपियों से 02 मोबाइल की भी जप्ती की गई है । आरोपियों के कृत्य पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 227/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम व नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर गांजा रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, जगन्नाथ साहू और एएसआई अमरेंद्र सिंह (RPF) व स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) हाकम सिंह लोधी पिता भगवान सिंह लोधी उम्र 42 साल
(2) खुमान सिंह लोधी पिता नन्नू सिंह लोधी उम्र 28 साल दोनों निवासी बिलाई थाना हिंडोरिया जिला दमोह

जप्त मशरूका – (i) कुल 14 किलो 738 ग्राम गांजा कीमत करीब 1,71,000 रूपये ।
(ii) 2 मोबाइल (एक आईटेल और एक रेडमी) कीमती 15 हजार रूपये ।
*जुमला- 1,86,000 रूपये* ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

नशीली व नकली दवाओं के खिलाफ का सघन अभियान, चार मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच

रायगढ़, 21 अगस्त 2026/ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार नशीली एवं नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!