spot_img
Wednesday, May 13, 2026

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी से कांग्रेसी नाराज है..मेनका का जीत पाना असम्भव :- शोभा शर्मा

Must Read

महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा का मेनका सिंह के बयान पर पटल वार

रायगढ़ :- महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा शर्मा ने कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी मेनका सिंह के बयान पर पलट वार करते हुए कहा एलीट क्लास से आकर डॉक्टर बनी मेनका सिंह को रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में ही नाराजगी की बात सामने आ रही है। मेनका सिंह आज तक कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई हैं, इस मसले को लेकर पार्टी कार्यकर्ता ही नाराज है। ऐसी विषम परिस्थिति में वे अकेली भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का मुकाबला कैसे कर पाएंगी ? रायगढ़ संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस ने देर इसलिए लगाई क्योंकि कांग्रेस के नेता टिकट लेने तक को तैयार नही थे। कई नेताओं ने कांग्रेस की टिकट लेने से इंकार कर दिया। राष्ट्रीय दल के साथ ऐसी हास्यास्पद स्थिति कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी विडंबना है। दरअसल तीन माह पहले हुए विधान सभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस सरकार के घोटाले भ्रष्टाचार के कारण जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह नकार दिया। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनने कोई तैयार नही हुआ। अंततः कांग्रेस ने परिवारवाद के अपने पुराने और सिद्ध फार्मूले के तहत मेनका सिंह को मजबूरी में प्रत्याशी बना दिया। मेनका सिंह की दीदी पुष्पा देवी सिंह रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से तीन बार चुनी गई मेनका यह बताएं कि पुष्पा देवी ने सांसद रहते हुए क्षेत्र की बेहतरी के लिए कौन से काम किए । मेनका सिंह के परिवार को क्षेत्र की जनता ने कई बार अवसर दिया उनकी बहन को अविभाजित मध्य प्रदेश में सरिया क्षेत्र से चुना । इसके बाद इस क्षेत्र से पलायन हुआ और यह क्षेत्र बेरोजगारी और पिछड़ेपन का दंश झेलता रहा।
सांसद और विधानसभा तक पहुंचे मेनका सिंह के परिजन अपने गृह क्षेत्र सारंगढ़ में एक अच्छा स्कूल या कॉलेज तक नहीं खुलवा सके। मेनका सिंह यह भी बताएं कि चिकित्सक रहते शासन का लाखों रुपए खर्च कराना और किसी भी अस्पताल में सेवा नहीं देना उपलब्धि नही बल्कि मनमानी है ।

Latest News

सपने देखिए और उसे पूरा करने के लिए मेहनत कीजिए: ओमप्रकाश…जेपीएल द्वारा सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

13 मई रायगढ़। शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल धौराभांठा में बुधवार को स्कूल के दसवीं और बारहवीं की...

More Articles Like This

error: Content is protected !!