spot_img
spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026

कार्यकर्ता जन संपर्क अभियान के तहत मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ से आत्मीयता से मिले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता जन संपर्क अभियान के तहत मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ से मिलने राजधानी से अपराह्न 11 बजे सरिया अग्रसेन भवन पहुंचे ।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

सरिया मंडल अध्यक्ष परदेशी प्रधान मंडल महामंत्री चूड़ा मडी पटेल,राधा मोहन पाणीग्राही नपा अध्यक्ष अध्यक्ष रानू स्वर्णकार ने अपने लाडले विधायक ओपी चौधरी का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवम पूर्व विधायक विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। मंडल के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं सहित युवा बुजुर्ग महिलाएं छात्रों ने समस्याओं को जानने अपने द्वार पहुंचे लाडले विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। वित्त मंत्री ओपी ने सरिया पुसौर कोड़ा तराई मंडल सर्वप्रथम कार्यकर्ताओ को समवेत स्वर में कहा कि भाजपा की इस एतिहासिक जीत में कार्यकर्ताओ का अहम योगदान रहा है वे इस जीत का कर्ज नही उतार पायेंगे। रायगढ़ की जनता के वोटो से ओपी चौधरी न केवल विधायक बना बल्कि सरकार आई और मैं मंत्री भी बना। कार्यकर्ताओ को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा यह जीत जनता के उम्मीद की जीत है। विधायक बनने के साथ ही उन्होंने तत्काल क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु बहुत से कार्यों को स्वीकृति दी। भाजपा की सरकार आते ही एक ठहरे हुए विकास कार्यों को गति मिली है। मंत्री श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओ से कहा वे आम जनता को यह बताए कि न केवल रायगढ़ बल्कि आम प्रदेश के विकास हेतु खजाने की चाबी रायगढ़ की जनता के पास हैं। पिछली सरकार के भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त थी सरकार आते ही जनता भ्रष्ट सिस्टम से आम जनता को छुटकारा मिला है। श्री चौधरी ने भरोसा दिलाते हुए कहा रायगढ़ के विकास के लिए धन की कमी आड़े नही आयेगी। डी एफ एम मद के तहत लाखो रुपए के काम स्वीकृत किए गए। आचार संहिता की वजह से विकास कार्यों में रुकावट होने की बात कही हैं। सरिया,पुसौर,कोडतराई मंडल के लिए बहुत से विकास कार्य स्वीकृत किए जाने की जानकारी देते हुए कहा विकास कार्यों के तहत कांक्रीट सड़क पचरी निर्माण नाली निमार्ण शेड निर्माण से जुड़े बहुत से विकास कार्य स्वीकृत किए गए है। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कटौती की शिकायत को लेकर भी ओपी ने विद्युत अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा अनावश्यक कटौती बंद हो जानी चाहिए। कार्यकर्ताओ ने विद्युत विभाग नगर पंचायत जनपद पंचायत सहित नागरिकों से जुड़ी समस्याओं से वित्त मंत्री ओपी को अवगत कराया। मंत्री ओपी चौधरी ने तत्काल संबंधित थाना प्रभारी तहसीलदार विद्युत अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं को दूर करने के निर्देश दे कर तत्काल समस्याओं का निराकरण कराया गया। सरिया में तीन घंटे मुलाकात के बाद वित्त ओपी चोधरी ने पुसौर स्थित रोहणी ढाबा में कार्यकर्ताओ से संपर्क किया। पुसौर में मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता मंडल महामंत्री संजय षड़ंगी सुरेन्द्र जेना नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहित सतपथी,किसान मोर्चा घनश्याम पटेल,ने मंत्री श्री ओपी का भावभीना स्वागत किया। पुसौर में भी कार्यकर्ताओ ने विकास संबंधी मांगे खुलकर विधायक के आमने रखी। इसके बाद कोड़ा तराई मंडल में सत्येंद्र सिंह के निवास के मंडल कार्यकर्ताओ से संपर्क किया। कोड़ा तराई मंडल डाल नारायण महामंत्री दीपक गुप्ता राधे श्याम भोई ने स्वागत किया। कोड़ा तराई मंडल के पदाधिकारियों ने अपने विधायक से क्षेत्र की विकास संबंधी चर्चा की एवम विभिन्न विभागों से जुड़ी जन समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। कार्यकर्ताओ के जरिए आम जनता से मिले सुझावों पर भी ओपी चौधरी ने तत्काल अमल करने का आश्वासन दिया।कार्यकर्ता जन सम्पर्क के दौरान भाजपा नेता पूर्व सभापति सुरेश गोयल अनुसूचित जन जाति राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य श्री कांत सोमवार, भाजपा जिला मंत्री रत्थू गुप्ता पूर्व पार्षद दीपेश सोलंकी पूर्व नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकर वाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अनुपम पल,भाजयुमो महामंत्री प्रवीण द्विवेदी मोजूद रहे।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

अघोषित कटौती बंद करने विद्युत अधिकारियों को दिए निर्देश

सरिया पुसौर के किसानो से अघोषित कटौती की शिकायत मिलने पर वित्त मंत्री ओपी ने तत्काल आला अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित कटौती बंद करने के निर्देश देते हुए कहा कटौती के समय में ही मेनटैंस करने के भी निर्देश देते हुए कहा दोबारा क्षेत्र के किसानो से कटौती से लेकर दोबारा शिकायते नही मिलनी चाहिए

सरिया में कार्यकर्ताओ की एकजुटता से मिली एतिहासिक बढ़त

सरिया मंडल में वित्त मंत्री ओपी ने एतिहासिक जीत का कारण सरिया मंडल मिली बढ़त बताया।और यह बढ़त कार्यकर्ताओ को एक जुटता की वजह से मिली इस हेतु उन्होंने आभार भी जताया

स्वेच्छा अनुदान हासिल करने वाले छात्रों ने आभार जताया

सरिया पुसौर कोड़ा तराई मंडल में कार्यकर्ता संपर्क के दौरान युवा छात्र छात्राएं भी वित्त मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे और मिले स्वेच्छा अनुदान के प्रति आभार जताते हुए कहा यह अनुदान हमे बिना मांगे मिला और यह राशि सीधे खाते में आई है इसके लिए किसी की सिफारिश नही मिली। यह राशि उन्हे बहुत काम आई।

हितेश पटेल ने सरिया में किया भाजपा प्रवेश

सरिया अग्रसेन भवन में एन एस यू आई के पदाधिकारी हितेश पटेल ने ओपी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। ओपी ने अग्रसेन भवन में भगवा गमछा पहनाकर युवा हितेश का भाजपा प्रवेश कराया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ बना अफीम का अड्डा – सरकार सो रही, माफिया बो रहे जहर!”- आशीष जायसवाल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार के बाद अब लैलूंगा में लगातार अवैध अफीम की खेती का पकड़ा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!