पुलिसकर्मियों का दो दिवसीय जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

मास्टर ट्रेनर ने आदर्श आचार संहिता का प्रभावी रूप से पालन कराने और सुरक्षा प्रबंध समेत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिये वक्तव्य…

29 मार्च रायगढ़ । निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, रेंज बिलासपुर के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के मार्गदर्शन पर जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिये दो दिवसीय चुनावी प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में किया गया था । 28 एवं 29 मार्च को प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रमेश चंद्रा तथा थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को आदर्श आचार संहिता एवं सुरक्षा प्रबंध के संबंध में पुलिस अधिकारियों के कर्तव्य, निर्वाचन के पूर्व, निर्वाचन दिवस तथा निर्वाचन के पश्चात पुलिस के द्वारा की जाने वाली कार्यवाही, ईवीएम, व्हीव्ही पेट की सुरक्षा, सुरक्षा बलों का डिप्लायमेंट, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी, उनकी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वायड, स्थैतिक निगरानी दल की कार्यवाही तथा चुनाव सेल की कार्यवाही संबंधी विषयों पर मास्टर ट्रेनरर्स ने जानकारी दिया गया । दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारी, FST/SST में लगे पुलिसकर्मियों के साथ थाना/चौकी के स्टाफ सम्मिलित हुए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा...

More Articles Like This