spot_img
Sunday, August 16, 2026

एक शाम घर की मुखिया के नाम थीम पर दिव्य शक्ति संस्था ने मनाया होली मिलन समारोह आयोजन पर जमकर थिरके घर की जिम्मेदारी संभालने वाली महिलाएं, मथूरा, वृंदावन की तरह जमकर उड़ाए रंग-गुलाल

spot_img
Must Read

रायगढ़। शहर में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा होली मिलन समारोह मनाया जाता है, लेकिन दिव्य शक्ति संस्था ने एक बार फिर से होली मिलन समारोह का यादगार बना दिया। दरअसल अग्रोहा भवन में शुक्रवार को दिव्य शक्ति संस्था ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। जिसमें एक शाम घर की मुखिया के नाम थिम पर यह आयोजन हुआ। जहां शहर के ऐसे महिलाओं को चयनित किया गया था जो घर का जिम्मा संभाले हुए है। संस्था के द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्र से महिलाओं को होली मिलन के लिए आमंत्रित किया। इस आयोजन में संस्था ने रंग गुलाल, माखौटा के साथ संस्कृति कार्यक्रम का

आयोजन रखा गया। इस दौरान बहुत सारे सरप्राइज़ क्वेश्चन भी रखे गए थे जिसमें इनामों की बौछार थी। अंतिम समय में इन सब को उपहार स्वरूप मनका और माला फेरने वाला थैली दिया गया। दिव्य शक्ति संस्था के सदस्यों द्वारा होली के गानों पर राधाकृष्णन और मारवाड़ी सेट सेठानी बन कर मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। जिसमें कामकाजी महिलाएं व संस्था के सदस्यों ने जमकर आनंद लिया। वहीं मथूरा व वृंदावन की तर्ज पर होली खेली। शहर में अग्रणी संस्था ने होली के दो दिन पहले 60 प्लस महिलाओं के लिए विशेष आयोजन किया। जिसमें अग्रोहा भवन में महिलाओं ने होली मिलन का आनंद लिया। बता दें कि दिव्य शक्ति संस्था शहर की ऐसी संस्था है जो हर तीज त्यौहार, खेल व आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। इसी क्रम में शुक्रवार की अग्रोहा भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों में होली मिलन समारोह में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। होली मिलन समारोह में समाज के साथ अन्य महिलाओं को रंग-गुलाल लगा कर स्वागत किया गया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


130 से अधिक महिला कार्यक्रम में रही,उपस्थित संस्था के अध्यक्ष कविता बेरीवाल ने बताया कि कोरोना के बाद होली मिलन समारोह नहीं किया जा रहा था। जिसे फिर से शुरू किया गया। होली मिलन समारोह में 130 महिलाओं पहुंची थी। महिलाओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रतिवर्ष होना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष ने आगे बताया कि कार्यक्रम में रंग-गुलाल, मुखौटा, संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खाने- पीने की पर्याप्त व्यवस्था किया गया था।दिव्य शक्ति संस्था के सदस्यों द्वारा होली के गानों पर राधाकृष्णन और मारवाड़ी सेट सेठानी बन कर मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।जिसमें 60 प्लस सहित अन्य महिलाओं में खुब आनंद लिया। बहुत सारे सरप्राइज़ क्वेश्चन भी रखे गए थे जिसमें इनामों की बौछार थी, जाते समय इन सब को उपहार स्वरूप मनका और माला फेरने वाला थैली दिया गया।

दिव्य शक्ति संस्थान ने होली के इस रंगारंग कार्यक्रम में सभी घरेलू महिलाएं जो 24 घंटे अपने घर के प्रति समर्पित रहती हैं उन्हें एक सूत्र में रंगों के त्यौहार होली में बांधने का सफल आयोजन किया तथा सभी महिलाओं ने दिल से इच्छा जताई कि यह वृहद कार्यक्रम 1 वर्ष में दो बार होना चाहिए ताकि संपूर्ण महिलाएं एक बार फिर मिलकर, ऐसे मिलन समारोह में मौज-मस्ती कर सके, ऐसे भव्य आयोजन का लुत्फ उठा सकते है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

केऔसुब इकाई एलएसटीपीपी लारा (रायगढ़) के CISF के प्रदीप कुमार देवता पुलिस पदक से सम्मानित किया

केऔसुब इकाई एलएसटीपीपी लारा (रायगढ़) के CISF के प्रदीप कुमार देवता पुलिस पदक से सम्मानित किया केऔसुब इकाई एलएसटीपीपी रायगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!