spot_img
Saturday, June 20, 2026

नए एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने लिया पदभार…

spot_img
Must Read

12 मार्च, रायगढ़ । नए एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम द्वारा आज एडिशनल एसपी रायगढ़ का पदभार लिया गया है । श्री आकाश मरकाम राज्य पुलिस सेवा 2013 बैच के पुलिस अधिकारी है, इसके पहले श्री मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा के पद पर कार्यरत थे। 6 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है । आदेश के तहत जिला रायगढ़ के निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कैम्प धडोई, जिला नारायणपुर तथा श्री आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है । पदस्थापना आदेश के परिपालन में आज श्री आकाश मरकाम द्वारा पदभार ग्रहण कर जिले के प्रशासनिक व जिला पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर जिले की भौगोलिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था की जानकारी लिये और अधीनस्थ कार्यालय स्टाफ की मीटिंग लेकर उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया ।

Latest News

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है :- लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया

आध्यात्मिक मूल्यों से ही होता है समाज का सशक्त निर्माण:-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह भुईंयापानी में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह...

More Articles Like This

error: Content is protected !!