महिला दिवस पर किया गया महिला कर्मचारियों का सम्मान

spot_img
Must Read

रायगढ़। मेयर श्रीमती जानकी काटजू के नेतृत्व में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर निगम की महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान महिला कर्मचारियों को उपहार भेंट किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर श्रीमती काटजू ने कहा कि आज महिला कार्य के हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। कार्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ घर के कार्यों और रिश्तों को भी बखूभी निभा रहीं है। इस दौरान उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों से इसी लगन और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते रहने की बात कही। कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि अपने कार्य को पूर्ण रूप परफेक्शन के साथ देने के लिए जितनी मेहनत पुरुष कर्मचारी करते हैं उससे कहीं ज्यादा मेहनत महिला कर्मचारी करते है। घर संभालने के साथ वे आफिस के कार्य भी करती हैं। इसी अनुभव कि वजह से उनकी कार्य में परफेक्शन रहता है। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम को सभी महिला अधिकारी कर्मचारियों ने संबोधित किया। मेयर श्रीमती काटजू और कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने सभी महिला कर्मचारियों और अधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर श्री सुतीक्ष्ण यादव सहित सभी महिला कर्मचारी उपस्थित थीं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This