राम प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर घरौंदा के बच्चो ने मनाई दिवाली

spot_img
Must Read

बेसहारा बच्चो के लिए तन मन धन से समर्पित संस्था नई उम्मीद के तहत दिव्यांग जनों के लिए संचालित संस्था घरौंदा के राम प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के मद्देनजर दिवाली की तरह आयोजन किया गया। घरौंदा की संचालिका नेहा सिन्हा ने बताया कि सहयोगी ,ललित भोई, बासुदेव, रिबिका, दिव्या सुबह से ही राम प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की तैयारियों के लिए जी जान से जुटे हुए थे। आश्रम परिसर की साफ सफाई के साथ पूजा स्थल को सजाया गया। सारी तैयारियो में दिव्यांग बच्चो ने भी साथ दिया। राम जी के स्वागत हेतु दरवाजे में आकर्षक रंगोली बनाई गई। 18 वर्ष तक के 40 दिव्यांग बालको को राम प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी बताया गया। संस्था के डायरेक्टर सिद्धार्थ मोहंती का जीवन ऐसे बच्चो के लिए समर्पित है जो बेसहारा होने की वजह से खुशियों से वंचित है। इनके जीवन में खुशियों का रंग घोलने के काम नई उम्मीद संस्था बेहतर तरीके से कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

रायगढ़: जिंदल स्टील लिमिटेड ने कर्मचारी सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने सुरक्षा कार्यक्रम...

More Articles Like This