NTPC लारा की शैक्षणिक पहल, शिक्षकों का समर्पण, पालकों का सहयोग और विद्यार्थियों की मेहनत से साकार हो रहा नवोदय का सपना

spot_img
Must Read

रायगढ़ – NTPC लारा द्वारा अपने परियोजना प्रभावित ग्रामों के विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के उद्देश्य से 03 लर्निंग सेंटरों के माध्यम से एनजीओ एसआईआर के सहायता से नवोदय, एकलव्य, जवाहर उत्कर्ष जैसे परीक्षाओं के लिये विशेष कोचिंग प्रदान की जा रही है। इस कार्य हेतु भुवनेश्वर पटेल बीईओ ने एनटीपीसी के अधिकारियों से मिलकर स्थानीय संकुल शैक्षिक समन्वयक के साथ मिलकर योजना बनाया था। इसी क्रम में 03 लर्निंग सेंटर छपोरा, लर्निंग सेंटर लारा एवं लर्निंग सेंटर एकताल के 80 विद्यार्थियों, 22 पालकों, 02 सरपंच, 04 शिक्षकों, 06 फैकल्टी सदस्यों, को पीएम श्री (जवाहर नवोदय विद्यालय) भूपदेवपुर के शैक्षणिक भ्रमण ले जय गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, अध्ययन के वातावरण एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना है, ताकि उनके मन में नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने की प्रेरणा बढ़े और वे अपने लक्ष्य के प्रति अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ तैयारी कर सकें। छात्रों ने नवोदय विद्यालय का प्रशासकीय भवन, लाइब्रेरी, अटल टिंकरिंग लेब, कंप्यूटर लेब, म्यूजिक रुम, स्मार्ट क्लास, ए पी जे अब्दुल कलाम साइंस पार्क, हॉस्टल, मेस का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और सारी गतिविधियों का समीप से जानने और समझने का अवसर मिला।

इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल को श्री मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर सर का मार्गदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पुसौर भुवनेश्वर पटेल का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल को सफल बनाने में संकुल छपोरा, संकुल रेंगालपाली, संकुल महलोई एवं संकुल कोंडपाली के संकुल शैक्षिक समन्वयकों तथा संबंधित कोऑर्डिनेटर दुर्गेश केशरी, शाला के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षकों के समर्पण, निरंतर मार्गदर्शन और मेहनत से विद्यार्थियों को नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। इस प्रयास की विशेषता शिक्षकों का समर्पण, पालकों का विश्वास एवं सहयोग और विद्यार्थियों की लगन व मेहनत है। पालक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं, वहीं विद्यार्थी भी पूरे उत्साह और परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

NTPC लारा द्वारा परियोजना प्रभावित ग्रामों के बच्चों के लिए नवोदय प्रवेश परीक्षा की कोचिंग की व्यवस्था करना शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल है। शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण को करीब से जानने, अपने सपनों को नई दिशा देने तथा नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए प्रेरित होने का अवसर मिलेगा।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल के मार्गदर्शन, NTPC लारा के सहयोग, संकुल समन्वयकों एवं शिक्षकों के समर्पण, पालकों के विश्वास और विद्यार्थियों की मेहनत का यह सामूहिक प्रयास ग्रामीण एवं परियोजना प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

More Articles Like This