पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला फांसी लगाकर की आत्महत्या, महिला को आत्महत्या के उकसाने वाले पति को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । थाना जूटमिल अंतर्गत सोनूमुडा काली मंदिर के पास रहने वाली सावित्री देवांगन (46 साल) 01 जून 2023 को अपने किराए मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । मामले में जूटमिल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच किया गया, जांच दौरान मृतिका के परिजनों और गवाहों के कथन लिये, मृतिका के परिजन बताए कि घटना के दो माह पहले संग्राम महंत और सावित्री नोटरी के समक्ष लिखा पढ़ी कर पति पत्नी की तरह रह रहे थे । संग्राम महंत उसकी पत्नी सावित्री को आए दिन झगड़ा विवाद कर प्रताड़ित करता था जिससे सावित्री शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान थी और उसने 1 जून को अपने किराए मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजन बताये कि पूर्व में सावित्री देवांगन उसके पति संग्राम महंत पर काम धाम नहीं कर झगड़ा मारपीट करने की कोतवाली पुलिस में दर्ज करायी थी । जूटमिल पुलिस द्वारा मर्ग जांच उपरांत 10 जनवरी को महिला को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले आरोपित महिला के पति *संग्राम महंत उर्फ पप्पू पिता जगराम महंत उम्र 45 साल निवासी सोनूमुडा काली मंदिर के पीछे थाना जूटमिल* पर धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपी संग्राम महंत फरार था जिसे आज मुखबीर सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड प्राप्त करने न्यायालय भेजा गया है । आरोपी का न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव के हमराह आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार और आरक्षक वेद प्रकाश पटेल की विशेष भूमिका रही है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This