21 जनवरी को डभरा में तेरहवे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा, की इकाई अघोर आश्रम-घोघरी रोड डभरा में होगा आयोजन

spot_img
Must Read

हजार फुट निर्मित पंडाल में अंचल में पचास विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम देगी निःशुल्क सेवाए

मरीजों की निःशुल्क जांच निः शुल्क पैथालोजी जांच के साथ निःशुल्क दवाएं भी मिलेगी

रायगढ़ :- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा, की इकाई अघोर आश्रम-घोघरी रोड डभरा में आगामी 21 जनवरी रविवार को 13 वे निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में ग्रामीण अंचल में मानव कल्याण गतिविधियां निरंतर जारी है। जिसके तहत रायगढ़ की मुख्य शाखा में प्रति माह निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। जांच के साथ साथ मरीजों को दवा चश्मा निःशुल्क प्रदाय किया जाता है एवम नेत्र आपरेशन योग्य मरीजों को उचित परामर्श दिया जाता है। आगामी 21 जनवरी रविवार को आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर में अब तक 48034 मरीजों को निःशुल्क जांच का लाभ मिल चुका है। आस पास के जिलों से भारी संख्या में आने वाले मरीजों की सुविधा के मद्देनजर 80 फूट /200 फुट का विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है जिसमे पचास विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में आए मरीजों के विभिन्न रोगों का इलाज करेगी।पृथक पृथक रोगों से सबंधित चिकिसको के लिए पृथक पृथक कक्ष बनाए जायेंगे। आने वाले मरीजों का पंजीयन सहित उन्हे सबंधित रोगों के चिकित्सक के पास जाने की सलाह दी जायेगी। शिविर में पैथालोजी की सुविधा भी मौजूद रहेगी आवश्यकता पड़ने पर मरीजों के लिए यह सुविधा भी निःशुल्क मुहैया कराई जाएगी। तत्पश्चात मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसियेशन के सदस्यों के जरिए निःशुल्क दवा का वितरण किया जायेगा। आस पास के गांवों में पंपलेट का वितरण कर शिविर का प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि मरीजों को शिविर के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। शिविर में आने वाले मरीजों का प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक पंजीयन होगा उनकी जांच प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगी।
शिविर में निःशुल्क सेवा देने वाले चिकित्सको में रायगढ़ के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार मिश्रा,डॉ. अजय कुमार गुप्ता
डॉ. मनीष बेरीवाल एवम नैला,जांजगीर से डॉ.यू.सी. शर्मा खरसिया से डॉ.जी.एन. तिवारी, रायगढ़ से डॉ.पी. के. गुप्ता,डॉ. जितेन्द्र कुमार नायक,रायगढ़ से
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुचित्रा त्रिपाठी, डॉ. मधु दुबे,डॉ. मालती राजवंशी,डॉ.डी.राय. चौधरी,डॉ. मेनका पटेल,डॉ. विभा हरिप्रिया, डॉ. भारती पटेल,जिंदल से डॉ. भारती सोय,जांजगीर से डॉ. आकांक्षा चौहान,रायगढ़ से आए शिशु रोग विशेषज्ञडॉ.के.एन. पटेल,डॉ. संजीव गोयल,डॉ. विनोद नायक,खरसिया से डॉ.डी.पी. पटेल रायगढ़ से एलर्जी, दमा टी. बी. रोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश पटेल,जिंदल से डॉ. मनदीप सिंह टुटेजा,रायगढ़ से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अहर्निश अग्रवाल, डॉ. वरुण गोयल, जांजगीर से डॉ. प्रफुल्ल चौहान,रायगढ़ सेन्यूरो सर्जन डॉ. नितीश नायक, रायगढ़ से यूरो सर्जन डॉ. अजित पटेल रायगढ़ से शिशु रोग सर्जन,डॉ. आशुतोष शर्मा,रायगढ़ से जनरल सर्जन,डॉ. अनील हरिप्रिया,डॉ. राजू पटेल, डॉ. कमलेश नायक,रायगढ़ से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. अग्रवाल, डॉ. प्रभात पटेल,डॉ.कांति डेम्ब्रा, रायगढ़ से कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. जया साहू,डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. नीलम नायक,डॉ पीयूष अग्रवाल,डा. राकेश पटेल सारंगढ़ से चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुप अग्रवाल
रायगढ़ से दंत रोग विशेषज्ञडॉ. आर. के. आनन्द, डॉ. राहुल अग्रवाल,डॉ. जयश्री पटेल रायगढ़ से जनरल फिजिशियन डॉ. एम. राय चौधरी,डॉ.एस.के.गुप्ता,
डॉ. अभिषेक अग्रवाल,डभरा से डॉ. हेमन्त साहू,डॉ. मनोज डनसेना रायगढ़ से फिजियोथेरेपिष्ट डॉ. गौतम शर्मा रायगढ़ से पैथोलॉजिस्ट डॉ. रीना नायक मौजूद रहेगी । शिविर में रायगढ़ से सिटी पैथोलैब खरसिया से धनवन्तरी पैथोलैब खरसिया,डभरा से श्री पैथालेब की पैथोलोजी सुविधाएं मौजूद रहेगी जिनमे ईसीजी,एक्स-रे यूरिक एसिड टेस्ट,बोनडेन्सीटी टेस्ट,न्यूरोपैथी टेस्ट की सुविधाएं मौजूद रहेगी। शिविर के संबध में अधिकृत मोबाइल नंबर 9425542926,930328015,9981358529,8458884048 के जरिए जानकारी हासिल की जा सकती है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This