कोतवाली पुलिस ने अमेज़न के डिलीवरी बॉय से मारपीट, लूटपाट करने वाले 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । 02 नवंबर 2023 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावली कुंआ शीतला मंदिर के पास ग्राहकों के सामान डिलीवरी करने गये अमेज़न के डिलीवरी बॉय से जबरन रुपये की लूटपाट कर मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस ने दो फरार आरोपी – रविंद्र बेहरा उर्फ़ अप्पू बेहरा और रमेश सिदार को डकैती की गंभीर धाराओं गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेजा गया है ।

घटना को लेकर पीड़ित डिलीवरी बॉय प्रभात पटेल (21 साल) निवासी मधुबन मोदीपारा रायगढ़ द्वारा 2 नवंबर 2023 को थाना कोतवाली रायगढ़ में लिखित आवेदन देकर बताया कि 02 नवंबर के दोपहर बावली कुआं शीतला मंदिर के पास 3-4 लड़कों द्वारा जबरन रूपयों की मांग कर मोटरसाइकिल के वाइजर को तोड़ने लगे जिन्हें मना करने पर वे एक साथ मिलकर गाली, गलौज मारपीट करने लगे और जेब से नगद ₹1500 और उसके पार्सल बैग में रखे ग्राहकों के खरीदी सामान 3 पैकेट को लूटकर भाग गये । पीड़ित के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में मारपीट, लूट का अपराध आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दरम्यान दिनांक 04/11/2023 को मुखबिर सूचना पर मारपीट कारित करने वाले आरोपी सुधीर सिदार उर्फ सोनू सिदार और तरंग सेंदरिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । उसके अन्य साथी फरार थे जिनमें आज 16/01/2024 के दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार एवं हमराह स्टाफ द्वारा फरार आरोपी (1) रविंद्र बेहरा उर्फ़ अप्पू बेहरा पिता राजेश बेहरा उम्र 30 साल (2) रमेश सिदार पिता घसिया राम सिदार उम्र 22 साल दोनों निवासी बावली कुआं धांगरडीपा शीतला मंदिर के पास थाना कोतवाली रायगढ़ को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड की मांग की गई, न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल दाखिल किया गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This