अवैध धान पर कार्यवाही : साइबर सेल और जूटमिल पुलिस ने गस्त दौरान ट्रक में लोड 300 बोरी अवैध धान पकड़ा…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । प्रदेश के सभी जिलों में किसानों से धान खरीदी की जा रही है । कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर प्रशासन व पुलिस दिगर प्रांत व जिलों से जिले में अवैध रूप से धान खपाये जाने को लेकर चौकन्नी है । धान खरीदी के अंतिम दिनों में कोचिया, बिचौलिया अधिक सक्रिय हो जाते हैं जिसे लेकर साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर साइबर सेल की टीम को भी संदिग्ध वाहनों की जांच में लगाया गया है । श्री दीपक मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर व एसएसपी महोदय के निर्देशन पर पात्र किसानों को कोई असुविधा ना हो इसका ध्यान रखकर कार्रवाई में पूरी सतर्कता बरती जा रही है । इसी क्रम में कल 12-13/01/2024 की रात्रि गस्त के दौरान साइबर सेल और जूटमिल पुलिस की टीम द्वारा अवैध धान आवक की जांच करने ओड़िशा रोड़ रवाना हुये थे । इसी दरम्यान उड़ीसा की ओर से रायगढ़ आ रही ट्रक का पीछा करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम बड़माल ओव्हर ब्रिज के नीचे लारा रोड़ में ट्रक को रूकवा कर पकड़ा गया । ट्रक क्रमांक ओडी 17 यू. 9629 को रोक कर चालक अभिषेक जामदुलिया पिता शुक्लांबर जामदुलिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रुचिदा थाना आंबाभौना जिला बरगढ़ (उड़ीसा) से वाहन में रखे धान के दस्तावेजों की मांग किया गया । वाहन चालक लोड धान के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताया जिसे थाना जूटमिल लाया गया । चालक को धान के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करने का पर्याप्त समय दिया गया किंतु वाहन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा । ट्रक में लोड धान का अवैध व संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा अनावेदक वाहन चालक पर धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर खाद्य निरीक्षक रायगढ़ को कार्यवाही की सूचना दी गई है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, महेश पंडा, प्रताप बेहरा, रविंद्र गुप्ता, पुष्पेंद्र जाटव, सुरेश सिदार और थाना जूटमिल के आरक्षक विनय तिवारी, परमानंद पटेल और समीर बेक शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This