श्री अखिलेश सिंह बने एनटीपीसी लारा की नई परियोजना प्रमुख

spot_img
Must Read

एनटीपीसी लारा परियोजना की नई परियोजना प्रमुख बने श्री अखिलेश सिंह। श्री दिवाकर कौशिक, कार्यकारी निदेशक की स्थानांतरण के पश्चात श्री अखिलेश सिंह, एनटीपीसी लारा की परियोजना प्रमुख के रूप पदोन्नत हुए है। इससे पहले श्री सिंह, एनटीपीसी की लारा की महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के पद पर कार्यरत थे। उन्होने 2020 से एनटीपीसी लारा में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत है।

भागलपुर विश्वविद्यालय से इलैक्ट्रिकल में इंजीनीयरीं करने के पश्चात सन 1993 में श्री अखिलेश सिंह, एनटीपीसी में कार्यपालक प्रशिक्षु के तौर पर नियुक्ति हुई थी। उनका एनटीपीसी के बड़ी परियोजना रिहंद एवं देश के सबसे बड़ी विंध्याचल परियोजना में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। श्री सिंह, लारा स्टेशन में 2020 को महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के रूप में जुड़े थे एवं महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एवं महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के पद पर अपनी सेवाएँ प्रदान की है। श्री अखिलेश सिंह की 30 वर्षों की उपलब्धि से लारा जैसी एक उभरती परियोजना नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। विदित है लारा परियोजना की वर्तमान स्थापित क्षमता 1600 मेगावाट है। इस परियोजना से उत्पादित बिजली का आधा हिस्सा (50 प्रतिशत) 800 मेगावाट छत्तीसगढ़ की ऊर्जा जरूरत को पूरा कर रहा है। लारा परियोजना क्षमता विस्तार की राह पर है। यहाँ और 1600 मेगावाट (800×2) की इकाइयां बनाया जाएगा। जिससे लारा की क्षमता 3200 मेगावाट हो जाएगी, और भविष्य में छत्तीसगढ़ को लारा परियोजना से आधा हिस्सा यानि 1600 मेगावाट बिजली मिलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This