श्रीराम की भक्ति ऐसी कि रामपुर से अयोध्या के लिए साइकिल पर निकल पड़े दिलेश्वर पटेल : ऐतिहासिक पल का बनेंगे साक्षी, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

spot_img
Must Read

कोरबा । आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है, ऐसे में श्रीराम भक्तों में उत्साह के साथ उनके हौसले भी दिखाई दे रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर का कपाट भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में इस ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश के कई लोग अयोध्या की ओर अभी से ही रूख करने लगे हैं। ऐसा ही एक दृश्य कोरबा जिले के करतला विकासखण्ड से निकलकर सामने आया है।

यहां करतला विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत व विधानसभा रामपुर के 20 वर्षीय दिलेश्वर पटेल अपनी जन्मभूमि रामपुर से साइकिल पर रामनाम की अलख जगाते हुए आज सुबह 09 बजे से निकल चुके हैं। वे करीब 12 दिन का सफर तय कर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचेंगे और 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।

दिलेश्वर ने बताया कि राम मंदिर निर्माण की आस लगाए बैठे थे। यह आस उनकी जल्द ही पूरी होगी। कई लोग ट्रेन से जा रहे हैं लेकिन मैंने साइकिल से यह यात्रा पूरी करने की ठानी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम जी मेरे दिल में बसे हुए हैं, दिल के सहारे उनके मंदिर तक मैं पहुंच जाऊंगा। प्रभु श्री राम का बुलावा आ गया है इसलिए अब मुझे हर हाल में अयोध्या जाना है। भगवान श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखना हर हिंदू का एक सपना है। इसीलिए मैं अपने घर से अयोध्या साइकिल से जा रहा हूँ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This