spot_img
spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026

स्टेडियम की गतिविधियों से रायगढ़ शहर के लोगों को जोड़ें…कलेक्टर रानू साहू

spot_img
Must Read


स्टेडियम के उन्नयन के लिए प्रस्ताव तैयार करने और बैठक में रखने निगम आयुक्त मिश्रा को दिए निर्देश

रायगढ़, / रायगढ़ शहर के अंदर व्यवस्थित रूप में स्टेडियम का होना, यहां के स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधियों का परिचय देता है। इसके उन्नयन के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उक्त बातें कलेक्टर रानू साहू ने रायगढ़ स्टेडियम के निरीक्षण में कही। कलेक्टर साहू एवं निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने आज सुबह 8 बजे स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेडियम के अधिकारियों ने स्टेडियम के संबंध में जानकारी दी। सबसे पहले विभिन्न खेलों के लिए बनाएं कोर्ट का जायजा लिया। इसके बाद स्केटिंग ट्रैक की जानकारी ली गई। स्केटिंग ट्रैक के बगल में स्थित स्वीमिंग पूल का कलेक्टर साहू ने निरीक्षण लिया। इस दौरान स्टेडियम के अधिकारियों ने बताया कि स्वीमिंग करने वालों की संख्या ज्यादा हैं। सन् 2000 में स्वीमिंग पूल का निर्माण हुआ था। वर्तमान में इसके टाइल्स आदि को बदलने सहित नए सिरे से नए प्रस्ताव के साथ आधुनिक स्वीमिंग पूल बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान कलेक्टर साहू ने स्वीमिंग पूल के पानी को शुद्ध रखने संबंधित उपाय और

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

स्वीमिंग के लिए समय-समय व कोच की व्यवस्था की भी जानकारी ली। बताया गया कि महिला एवं पुरुष के लिए वेल ट्रेनर यहां मौजूद हैं। इसके बाद बैडमिंटन कोर्ट, योगा हाल और जिम हाल का जायजा कलेक्टर श्रीमती रानू ने लिया। इस दौरान स्टेडियम में योगा करने आने वाले शहर के सीनियर सिटीजन ने शौचालय निर्माण कराने की मांग की, जिस पर कलेक्टर साहू ने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसी तरह जिम ट्रेनर्स और जिम में आने वाले लोगों से भी कलेक्टर श्रीमती साहू ने चर्चा की। इस दौरान यहां व्यवस्था से संबंधित मांग किए गए, जिस पर कार्य करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती साहू ने दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि जिम काफी व्यवस्थित और इसमें व्यायाम से संबंधित लगे हुए आधुनिक उपकरण आकर्षित करती हैं। इसे और व्यवस्थित और आधुनिकीकरण करने कार्य किया जाएगा। इसके बाद ताइक्वांडो हॉल का भी निरीक्षण किया गया। ताइक्वांडों से संबंधित ट्रेनर्स की संख्या और तकनीकी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर साहू ने कहा कि शहर के बीच व्यवस्थित स्टेडियम की सुविधा है। यहां सभी तरह के खेल कोच एवं एकेडमी भी कार्य कर रहे हैं। निश्चित तौर पर यहां खिलाडिय़ों को बेहतर ट्रेन करने का वातावरण है। उन्होंने शहर के लोगों को स्वास्थ्य एवं खेल के प्रति जागरूक करते हुए स्टेडियम की गतिविधियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोडऩे की बात कही। कलेक्टर साहू ने स्टेडियम से संबंधित सभी तरह की गतिविधियों, आधुनिकीकरण और मांग के अनुसार अलग-अलग प्रस्ताव तैयार करने निर्देशित किया और आने वाले समय में स्टेडियम के उन्नयन के लिए कार्य करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गगन शर्मा, उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता नित्यानंद उपाध्याय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
दिव्यांग सदस्य का किया उत्साहवर्धन, बताया दूसरों के लिए प्रेरणा
शहर के दिव्यांग अंजय चौहान स्टेडियम के सदस्य हैं। वे पेशे से शिक्षक हैं और स्टेडियम में हेल्थ और स्पोट्र्स एक्टिविटी के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करते हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर साहू ने उनसे भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा दूसरों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की एक और कार्रवाई…12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त, वाहन...

पूंजीपथरा पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर आरोपित चालक को न्यायालय किया गया पेश एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश...

More Articles Like This

error: Content is protected !!