सुशील रामदास सहित चेम्बर के कई पदाधिकारियों ने की कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात

spot_img
Must Read


रायगढ़ – छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास और चेम्बर के पूर्व पदाधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल (चेम्बर), राजेश अग्रवाल (चेम्बर) एवं मनोज बेरीवाल (जोन प्रमुख जूट मिल) आदि ने नए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें नगर के व्यापारियों की ओर से बधाई प्रेषित किया। इसके अतिरिक्त सुशील रामदास सहित चेम्बर के अन्य पादाधिकारियों ने कलेक्टर से व्यापारी बंधुओं के समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए, उसकी ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात के संदर्भ में सुशील रामदास ने बताया कि नगर सहित जिले के सभी व्यापारी बंधुओं के व्यापार से जुड़ी हुई कई समस्याएँ रहती हैं। जिनका निराकरण व्यापारी बंधु सामाजिक स्तर पर नहीं कर पाते हैं, तब ही उन्हें प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता होती है और प्रशासन द्वारा व्यापारी बंधुओं का सहयोग भी बराबर किया जाता रहा है। यह प्रक्रियाएँ सामाजिक सरोकार के तहत ही संचालित होती हैं। इसीलिए यह आवश्यक होता है कि व्यापारी बंधुओं का प्रशासन से संबंध मधुर हो और हमारी सौजन्य मुलाकात भी इसी प्रक्रिया की एक क्रिया है। वहीं इस संबंध में राजेन्द्र अग्रवाल (चेम्बर) और राजेश अग्रवाल (चेम्बर) का कहना है कि हम व्यापारी बंधुओं के समस्याओं के निराकरण के माध्यम से समाज की सेवा करते आए हैं, क्योंकि व्यापार समाज का एक अभिन्न अंग है और व्यापारी बंधु एवं प्रशासनिक अमला दोनों ही समाज के लिए कार्य करते हैं। इसी तारतम्यता में हमारी यह सौजन्य मुलाकात थी। 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गरबा की थाप पर झूमेगा रायगढ़, 14 अक्टूबर को रेड क्वीन में सजेगी मेगा डांडिया नाइट

लायंस क्लब एवं दिव्य शक्ति की संयुक्त पहल संगीत, डांडिया, गरबा, फन, प्राइज और स्वाद का होगा शानदार संगम रायगढ़।...

More Articles Like This