मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं की मदद करते दिखे पुलिसकर्मी…

spot_img
Must Read

महिला वोटर के दूधमुंहे बच्चे को संभालते अपनी ड्यूटी करते नजर आयी महिला पुलिसकर्मी…

रायगढ़ । विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण के मतदान दौरान मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के साथ पुलिसकर्मी सामाजिक सरोकार की अहम जिम्मेदारी निभाते देखे गये । मतदान केंद्र क्रमांक 108 प्राथमिक शाला तेंदूमार में मतदान करने आई महिला अपने दूधमुंहे बच्चों को लेकर आयी थी । मतदान केन्द्र पर सुरक्षा ड्यूटी में लगी महिला आरक्षक मंगरीता पैंकरा को महिला मतदाता की मदद करते हुए उसके बच्चे को संभालने के साथ अपनी ड्यूटी करते देखा गया । वहीं अपने वोट का महत्व जानते हुए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे दिव्यांग मतदाताओं को सुरक्षाकर्मियों ने व्हील चेयर पर मतदान केन्द्र ले जाने में मदद किया गया । अक्सर देखा गया है पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य में अग्रणी रहते है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This