spot_img
spot_img
spot_img
Wednesday, March 25, 2026

रायगढ़ का विकास करेगा प्रकाश…

spot_img
Must Read

भाजपा के वादे छल और दिखावा, कांग्रेस है तो है भरोसा : प्रकाश नायक

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

विधायक की लोकप्रियता से डरी भाजपा, बदनाम करने का कर रही कुत्सित प्रयास

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

रायगढ़ 15 नवंबर 2023 / कांग्रेस के शानदार 5 साल के कार्यकाल के बाद उसके सारे प्रत्याशियों को आमजन का अपार समर्थन मिल रहा है। इस बात से भयभीत भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को लुभावने वादे, विजन और मुंगेरी लाल के सपने दिखाए हैं। उनके सारे सपने छलावा हैं क्योंकि यही वादे उनके 15 साल के कार्यकाल में क्यों पूरे नहीं हो पाए, जनता अब उन्हीं से पूछ रही है। भाजपाई निशब्द अपने आकाओं की ओर देखने लग जाते हैं। अब जब कांग्रेस ने 5 साल में प्रदेश को छत्सीसगढ़ियावाद सिखाया और विकास के सारे द्वार खोल दिए हैं तो उन्हें पीड़ा हो रही है। आज हर छत्तीसगढ़िया को खुद पर गर्व है। कांग्रेस ने उन्हें उनके तीज-त्यौहार और खुद्दारी का भान करवाया। भाजपा ने सिर्फ औऱ सिर्फ प्रदेश को लूटा है। लोग इस सत्य से वाकिफ हैं और एक बार फिर से कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। उक्त बातें बुधवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने के ठीक पहले एक जनसभा में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कही।

प्रकाश नायक ने आगे कहा कि मुझे घेरने के लिए मेरे कार्यों की ओर ध्यान न देकर मुझ पर निजी हमले किये जा रहे हैं। मुझे लोगों का अपार जनसर्मथन मिल रहा है। दूसरी ओर भाजपा वाले सिर्फ ज्ञान गोली, विजन और सपनों का सौदागर बने हैं। वो सपने बेच रहे हैं जिसमें लोग फंसने वाले नहीं हैं। मैंने क्या किया क्या नहीं किया यह रायगढ़वासी जानते हैं। मैं उनका बेटा हूं उन्ही के बीच रहता हूं और सदैव उनके लिए खड़ा हूं। मैं इस बात से आशान्वित हूं कि आपके बेटे या भाई को यहां जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

बहरहाल, रायगढ़ कांग्रेस के सभी अंग और विधायक प्रकाश नायक के लिए लगातार प्रचार-प्रसार कर चुके हैं। एक बात तो स्पष्ट है रायगढ़ के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी संकल्पित है और यहां का विकास प्रकाश नायक ही कर सकते हैं। उनके पास लंबा राजनीति अनुभव और सफल 5 साल कार्यकाल है। प्रकाश सभी के चहेते हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के लोग डरे हैं। भाजपा के तथाकथित पोस्टर ब्वाय के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इत्यादि रायगढ़ आ चुके हैं। भाजपा कांग्रेस पार्टी की एकजुटता और लोगों से मिल रहे जनसर्मथन से डरी है। भारतीय जनता पार्टी के पास प्रदेश में कुछ कहने और बताने के लिए नहीं है तो वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बातें करते हैं। जिससे रायगढ़ को कोई लेना-देना हैं। रायगढ़ विधायक के पास गिनाने के लिए बहुत कुछ है लोग इस बात को मानते हैं। जनता के नेता के लिए पूरे विधायनसभा के मतदाताओं ने अपना द्वार खोल दिया है उनमुक्त कंठ से सभी विधायक की प्रशंसा ही कर रहे हैं।

*लोकप्रिय विधायक को सभी का समर्थन*
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक लोगों में इतने लोकप्रिय हैं कि वह जहां जा रहे हैं लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। विधायक ज्यादा लाइम लाइट में न रहकर अपने मतदाताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं। वह फोटो खिचाऊं और सोशल मीडिया वाले नहीं है वह धरातल पर अपने लोगों के बीच रहने वाले हैं। हर वर्ग के मतदाताओं का उन्हें आशीर्वाद मिल रहा है क्योंकि सिर्फ चुनावी समर में वह लोगों के बीच नहीं जा रहे बल्कि पूरे 5 साल उन्होंने जनसेवा में अपना पूरा समय लगाया। शायद ही कोई फिरयादी उनके दफ्तर से मायूस होकर लौटा हो। यह विधायक प्रकाश नायक की लोकप्रियता ही है जिसके कारण लोग उन्हें फिर से विधायक बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।

*विधायक प्रकाश को बदमान करने का कुत्सित प्रयास*
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि विधायक प्रकाश की बढ़ती लोकप्रिया और उनके पक्ष में बने मौहाल से भयभीत भाजपाई उन्हें सोची समझी रणनीति के तहत बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। विधायक प्रकाश के सफलतम पांच वर्षों की उनके पास कोई काट नहीं है तो उनके नाम को बदनाम किया जा रहा है। आमजनता भाजपाईयों की मानसिकता और मनोदशा को भलीभांति जानती है। पूरे 15 साल भाजपाईयों ने छत्तीसगढ़ को लूटा है। कांग्रेस ने अपने 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश की हर आमोखास का विकास किया और विकासरत कदम उठाए हैं। अब भाजपा किस मुंह से लोगों के पास जा रही है यह उनकी बेशर्मी को बताता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

सत्ता रहते घोटाले करने वाली कांग्रेसी अब साय सरकार के रहते बदनामी की चिंता ना करे:- सुमीत शर्मा

जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने पूछा...अफीम की खेती पर कार्यवाही देख बौखला क्यों रही कांग्रेस ? रायगढ़ :- अफीम की...

More Articles Like This

error: Content is protected !!