विधायक प्रकाश नायक का धुआंधार जनसंपर्क जारी, पुसौर अंचल के ग्राम औरदा, सुकुल भठली, दाऊ भठली, घानातराई, कोसमन्दा, धुरेनपाली, बाघाडोला, नावापारा अ पहुंच लिया लोगो का आशीर्वाद

spot_img
Must Read

रायगढ़- प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गांव,गरीब,किसान,सियान,युवा मितान हर वर्ग के लिए कार्य किया है।एक और तो प्रदेश में 15 वर्षो तक भाजपा ने जहा किसानों के साथ ठगी करके प्रदेश में राज किया।परंतु 15 वर्षो में धान की कीमत बढ़ाने नाकामयाब रही।वही दूसरी और कांग्रेस द्वारा अपने वायदे से बढ़कर न केवल किसानों के धान की कीमत में वृद्धि की।बल्कि 3 वर्षो बाद वायदे से बढ़कर धान की कीमत प्रदान की।यही नहीं अपनी।घोषणा के मुताबिक किसानों का कर्जा भी माफ किया।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर अंचल में जनसंपर्क के दौरान लोगो को संबोधित करते हुए कही गई।वही उन्होंने आगे बताया कि एक बार फिर कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में न केवल किसानों का कर्जा माफी का वायदा किया है।बल्कि प्रति क्विंटल धान के एवज में 32 सौ रुपए देने की घोषणा भी की गई है।साथ ही साथ गैस सिलेंडर पर 5 सौ रुपए सब्सिडी प्रदान करने एवम साढ़े 17 लाख आवास का लाभ प्रदान करेगी।

मैं हमेशा आपके सुख दुख में आप लोगो के साथ रहा।आप लोगो के हर बुलावे पर आप लोगो के बीच शामिल हुआ।परंतु इस मर्तबे का चुनाव आपके घर के भाई बेटे और एक बाहरी व्यक्ति के मध्य है।जो खरसिया से चुनाव हारने के बाद रायपुर पहुंच गए।और एक बार फिर रायगढ़ आकर चुनाव लड़ रहे है।बाहरी व्यक्ति को बाहर का रास्ता दिखाते हुए इस बार रायगढ़ से चंद्रपुर भेजना है।

कांग्रेस की घोषणा से हर वर्ग में दिख रहा उत्साह
गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक लगातार शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगो से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है।एक और जहा विधायक द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी प्रदान कर रहे है।तो वही प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र के साथ विकास कार्यों से भी लोगो को अवगत करा रहे है।इसी तारतम्य में विधायक वार्ड क्रमांक 34 के साथ ही साथ पुसौर अंचल के ग्राम औरदा, सुकुल भठली, दाऊ भठली, घानातराई, कोसमन्दा, धुरेनपाली, बाघाडोला, नावापारा अ पहुंचे।जहा अपने लोकप्रिय विधायक को देख ग्रामीणों में भारी उत्साह नजर आया।फूल माला, व ढोल नगाड़ों के साथ विधायक का आतिशी स्वागत किया गया।यही नहीं प्रदेश कांग्रेस की घोषणा पर विश्वास जताते हुए लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे है।

इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी, समस्त महिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त, सेवादल कांग्रेस कमेटी, पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण, वार्ड प्रभारी, बुथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम भारी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This