spot_img
spot_img
Saturday, May 9, 2026

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में रखा हर वर्ग का ख्याल- विधायक प्रकाश नायक, किसानों को मिलेगा 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल का उपहार

Must Read

रायगढ़- विधायक प्रकाश नायक द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को सभी वर्ग के लिए जनकल्याणकारी बताया है।उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में हर वर्ग का ख्याल रखा है।जिस प्रकार 2018 में कांग्रेस की सरकार बनते ही जहा प्रदेश के 18.5लाख किसानों का 9272 करोड़ का कर्जा माफ किया गया था।वही एक बार फिर पहले की तरह ही कर्जा माफ होगा।तो वही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के साथ ही 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी कांग्रेस सरकार द्वारा की जाएगी।साथ ही शिक्षा के स्तर को और बढ़ाए जाने राज्य के 6 हजार शासकीय हायर सेकेंडरी एवम हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवम हिंदी मीडियम स्कूलों में क्रमशःअपग्रेड करने का कार्य भी कांग्रेस सरकार करेगी।200 यूनिट बिजली बिल फ्री देने के साथ ही डॉक्टर खूबचंद बघेल योजना के तहत गरीब वर्ग को उपचार हेतु 5 लाख की जगह दस लाख एवम ए पी एल परिवारों को 50 हजार की जगह 5 लाख रुपए की सुविधा मिल सकेगी।विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने सस्ते सिलेंडर का झुनझुना पकड़ाकर आमजन के साथ ठगी की।परंतु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी आय वर्ग की माताओं बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू कर प्रति सिलेंडर की रीफिल करने पर 5 सौ रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा किया जाएगा।छत्तीसगढ़ के निवासियों की सड़क दुर्घटनाओं एवम अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा कांग्रेस सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।राज्य के 66 हजार परिवहन व्यवसाय से जुड़े वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि बकाया मोटरयान कर शास्ती,और ब्याज के कर्ज की माफी की जाएगी।

Latest News

More Articles Like This

error: Content is protected !!