त्योहारों के पूर्व बाजार में व्यवस्था सुधारने जूटी यातायात और कोतवाली पुलिस…

spot_img
Must Read

सड़क पर बेतरतीब खड़े गाड़ियों का चालान, दुकानदारों को सड़क पर समान नहीं लगाने की समझाइश…

रायगढ़ । दीपावली पर्व को लेकर बाजार में भीड बढ़ने वाली है । भीड़ व जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला पुलिस अपनी कवायद शुरू कर दिया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा और थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली और यातायात पुलिस ने आज दिनांक 05/11/2023 के शाम ढिमरापुर चौक से सुभाष चौक और पूरे मार्केट एरिया में सड़क पर बेतरतीब खड़े दुपहिया/चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही किया गया । टीआई शनिप रात्रे ने दुकानदारों को दुकान के बाहर समान नहीं लगाने की समझाइश दिया गया है । सड़क किनारे ठेले लगाने वालों को चिन्हित स्थानों पर दुकान लगाने की समझाइश दी गई है । सुभाष चौक, एसपी ऑफिस के सामने, रेलवे स्टेशन के पास ही कोतवाली पुलिस ने 22 दुपहिया/चार पहिया वाहन चालकों का चालान काटा गया था । ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा ने बताया कि शीघ्र ही नगर निगम अमला के साथ मिलकर यातायात को प्रभावित कर दुकान के बाहर सामान लगाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई किया जाएगा और नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों पर आगे भी नियमों के अनुसार चालानी कार्यवाही जारी रहेगी ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This