प्रदेश की जनता का मोदी की गारंटी पर है भरोसा:- ओपी

spot_img
Must Read

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर ओपी चौधरी की प्रतिक्रिया

रायगढ़ :-भाजपा के संकल्प पत्र के बाद कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी ने कहा केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा देने की दावा करने वाली कांग्रेस यह भूल गई जब स्कूल,कॉलेजों में शिक्षक ही नहीं हैं तो ऐसी निशुल्क शिक्षा का क्या लाभ ? जिले के कॉलेजों में स्कूल प्राध्यापक नहीं हैं। रायगढ़ में यूनिवर्सिटी खोल दी लेकिन तीन साल बाद भी उधार के भवन में दफ्तर चलने जैसी स्थिति है।
जर्जर स्कूली भवनों में नौनिहालो का जीवन खतरे में है। वर्षा ऋतु में सड़क पुलिया के अभाव में स्कूल वैसे ही बंद रहते है।
निशुल्क शिक्षा देने का झूठा वादा कर युवाओं को ठगने की बजाय मुख्यमंत्री भूपेश इस बात का जवाब दें कि शिक्षित युवा युवाओं को सट्‌टे के गर्त में क्यों धकेल रही। जुए की लत देने वाली सरकार युवाओं का भविष्य कैसे संवारेगी। ओपी चौधरी ने कहा कि, भाजपा ने रायगढ़ में मेडिकल कॉलेज बनाया, कांग्रेस बताए कि उसकी सरकार पांच साल में प्राध्यापक, डाक्टरों की भर्ती क्यों नहीं कर सकी। उच्च शिक्षा मंत्री के गृह जिले के इकलौते इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राध्यापकों को पौने दो साल से वेतन नहीं मिला है। यहां छात्र एडमिशन लेना नहीं चाहते। प्रदेश की सरकार जानबूझकर सरकारी कॉलेजों को बदहाल कर रही है, गरीब और होनहार छात्रों को निजी कॉलेजों में पढ़ना पड़ रहा है। प्रदेश की जनता कांग्रेस पर विश्वास नही करती इसलिए गंगा जल की कसम खाने वाली सरकार ने शराब बंदी की कसम उठाई थी कुछ दिनों में ही गंगा जल की कसम को भूलने वाली सरकार के घोषणा पत्र पर आम जनता भरोसा कैसे करे ? वादों का भरोसा नहीं तो घोषणा पत्र पर यकीन कैसे करें। अब तक राहुल और प्रियंका घूम-घूमकर भाषण में तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल की खरीदी की बात कह रहे थे, जब भाजपा ने 3100 रुपए क्विंटल धान की खरीदी की घोषणा कर दी तो कांग्रेस ने आनन फानन में बढ़ी कीमत का घोषणा पत्र जारी कर दिया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने साढ़े 16 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा, भूपेश और कांग्रेस अब गरीबों को घर देने का वादा किस मुंह से कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद बनाने की घोषणा प्रदेश में स्कूली शिक्षा का निजीकरण है। यदि सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाया गया तो नियमित शिक्षकों की भर्ती बंद हो जाएगी। संविदा और कांट्रैक्ट पर शिक्षक रखे जाएंगे। वेतन और खर्च के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा सके इसलिए कांग्रेस प्रदेश के सरकारी स्कूलों को आत्मानंद स्कूल बनाने की साजिश कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This