पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने रायगढ़ जिलेवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं,लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने रायगढ़ जिलेवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

नवरात्रि पर जारी अपने बधाई संदेश में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा है कि शक्ति उपासना के इस पर्व में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है,श्रद्धालु व्रत रखते हैं और कन्या पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। नवरात्रि आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के मान-सम्मान,गौरव को बनाए रखने संकल्प लें।

अपने शुभकामना संदेश में कहा “या देवी सर्व भूतेषु,शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥” माँ आदिशक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं। माता रानी की कृपा से हर घर-आँगन में सुख,समृद्धि,खुशहाली आये और प्रेम, सौहार्द के मधुर प्रकाश से हर जीवन आलोकित होता रहे,यही प्रार्थना करता हूँ।

नवरात्र पर्व पर शुभकामना देते हुए कहा शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मातारानी की असीम कृपा सभी पर सदा बनी रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में NTPC लारा में 21वीं राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में NTPC लारा में 21वीं राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ 61 टीमों...

More Articles Like This