रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर द्वारा भव्य डांडिया का आयोजन 21 अक्टूबर को रेड क्वीन के मैरिज गार्डन में प्रसिद्ध टीवी कलाकार जेठालाल होगे शामिल

spot_img
Must Read

रायगढ़। रायगढ़ की सामाजिक अग्रणी संस्था रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर द्वारा भव्य डांडिया का आयोजन 21 अक्टूबर को रेड क्वीन के मैरिज गार्डन में संपन्न होने जा रहा है आज होटल पुष्पक के परख रेस्टोरेंट में रायगढ़ के पत्रकारों को एक पत्रकार वार्ता में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने डांडिया नाइट के विषय में
जानकारी देकर बताया कि देश और विदेश में प्रसिद्धि पाने वाले टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रसिद्ध कलाकार जेठालाल दिलीप जोशी जोकि कार्यक्रम में नगर वासियों को डांडिया के माध्यम से मनोरंजन करेंगे साथ ही मुंबई की प्रसिद्ध चिंकी मिंकी बहने सुप्रसिद्ध सिंगर दीपिका साव सहित छैला की बैंड
गरबा के लिए सुप्रसिद्ध शहर में धूम मचाएंगे सभी नगर वासियों को
को 21 अक्टूबर रविवार को शाम 6:00 से 9:50 तक चलने वाले इस डांडिया में उपस्थित होने का आग्रह रोटेरियन साथियों ने किया है। रोटरी क्लब के ग्रेटर के संस्थापक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि इस गरबा चैरिटेबल कार्यक्रम के पीछे संस्था का उद्देश्य आगामी चिकित्सा कैंप के माध्यम से कटे-फटे होठो के इलाज हेतु हमने शुल्क मरीज को सहायता करेंगे । प्रेस वार्ता में प्रमोद अग्रवाल,सुबोध खीरवाल,उमेश थवाईत,दीपक अग्रवाल, अजय बेरीवाल उपस्स्थित थे। भव्य कार्यक्रम पर संस्था द्वारा वाहनों की पार्किंग के लिए पृथक पृथक व्यवस्था कर रेट क्वीन के लोन को दुल्हन की भांति सजाया गया है ।सभी पासेस के साथ फूडिंग की व्यवस्था फ्री रहेगी साथ ही आकर्षक प्रतियोगिताएं ,लक्की ड्रा ,18अक्टूबर से होटल पुष्पक में डांडिया का निशुल्क गरबा क्लास हेतु 9425277701 श्रीमती पायल अग्रवाल से उनके मोबाइल नम्बर पर संपर्क कर सकते है।कार्यक्रम में विशेष सहयोग कल्पेश पटेल, डोरा, दिलीप अग्रवाल मोनू,जयंत श्रीवास्तव ,तरुण अग्रवाल , नयन अग्रवाल का है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This