बैरिकेट लगने से सुभाष चौक का व्यापार हुआ ठप व्यापारी परेशान : प्रकाश निगानिया

spot_img
Must Read

ऑनलाइन खरीदी से ऐसे ही व्यापारी परेशान त्यौहारी सिजिन में एक आस

रायगढ़ 16 अक्टूबर / नगर के हृदय स्थल सुभाष चौक में अधिकतर दुकानें हैं और शहर का एक बहुत बड़ा मार्केट है। ऑनलाइन खरीदी से ऐसे ही लोकल दुकानदार और व्यापारी परेशान रहते हैं और रही सही कसर प्रशासन ने पूरी कर दी है। दीपावली त्यौहारी सीजन में व्यापारियों को कुछ बिक्री की या कुछ व्यापार की आस रहती है पर शाम होते ही सुभाष चौक में बैरिकेट लगाकर एक तरफ रोड को बंद कर दिया जाता है। ।सुभाष चौक से लेकर श्याम टाकीज चौक,एस.पी. ऑफिस तक बेरिगेट लगा रहता है। एक तरफ की रोड को बंद होने से ग्राहक वहाँ दुकान तक नहीं आ पाते हैं। क्योंकि की ग्राहकों को सुविधा चईये और ग्राहकों को समस्या होती है। इससे सुभाष चौक व्यापारियों का व्यापार बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है। व्यापारी वर्ग की भी मांग है अभी जो अतिरिक्त बरिकेट लगा दिए गए है वह हटना चाहिए।

चुनावी वर्ष है तो वर्तमान में आचार संहिता लागू है। इस कारण यह किया गया होगा पर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन को व्यापारियों के हित के बारे में भी सोचना चाहिए। क्योंकि दीपावली त्यौहार बड़ा त्यौहार है। सभी दुकानदार इस सीजन में व्यापार होगा कर के लाखों रुपए का माल भी दुकानों में भरते हैं। इस प्रकार होता है तो व्यापारियों को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा और साथ ही व्यापार ना चलने से मानसिक तनाव भी हो रहा है। व्यापारियों को व्यापार के लिए सुविधा मिलनी आवश्यक है। मेरा जिला प्रशासन,निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन से आग्रह है कि इसकी एक अच्छी वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए। ताकि ट्रैफिक भी सुचारू रहे और व्यापारियों के व्यापार में भी समस्या ना आए। दीपावली और प्रवाहित हो रहे व्यापार को देखते हुए कोई ठोस कदम उठाया जाना अति आवश्यक है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This