हर्षवर्धन का चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन में संस्कार का विद्यार्थी है हर्षवर्धन पूरे राज्य मे मिला प्रथम स्थान

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। जिले की प्रतितिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद आदि गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। संस्कार के विद्यार्थी हर्षवर्धन बारीक ने बैडमिंटन के खेल में जिले का नाम रोशन किया है। राजनांदगांव में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल में दुर्ग के खिलाड़ी को हराकर पूरे राज्य में अंडर 17 बैडमिंटन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि हर्षवर्धन बारीक का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु राजनांदगांव के लिए हुआ था। जहां बैडमिंटन टीम गेम में बिलासपुर संभाग की पराजय हुई लेकिन एकल

 बैडमिंटन मे हर्षवर्धन बारीक ने दुर्ग के खिलाड़ी को हराकर फाइनल प्रतियोगिता जीत ली। हर्षवर्धन नवंबर माह मे गुजराज में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। स्थानीय रायगढ़ क्लब मे चल रही शटलर्स ऐकेडमी में सौरभ पंडा हर्षवर्धन को ट्रेनिंग देते है। हर्षवर्धन के पिता कृष्ण कुमार बारीक पुसौर ब्लॉक के केसापाली प्रायमरी स्कूल में प्रधान पाठक है एवं माता सविता बारीक गृहिणी है। हर्षवर्धन के चयन पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, खेलकूद प्रशिक्षक कांति मानिकपुरी, रविकांत शर्मा, नेहा तिर्की एवं अन्य सभी शिक्षकगण व पालकगण ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है।

वर्सन
मेरे बेटे हर्षवर्धन के राष्ट्रीय प्रतियोगिताम में चयन पर बहुत प्रसन्न हूं। संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा खेल के दौरान बहुत समर्थन एवं सहयोग किया जाता है। जिस कारण से मेरा बेटा आगे खेलने के लिए प्रोत्साहित हुआ इसके लिए संस्कार स्कूल प्रबंधन को बहुत-बहुत धन्यवाद।
कृष्ण कुमार बारीक
पिता-हर्षवर्धन बारीक

रामचन्द्र शर्मा
मार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूल
संस्कार स्कूल के द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी पूर्ण सहयोग किया जाता है। क्योकि व्यक्तित्व में शिक्षा एवं खेल का मिश्रण होने से आत्मविश्वास बढ़ता है। हर्षवर्धन की मेहनत से उसे सफलता मिली है। हम तो केवल माध्यम है। पूरे जिले को इसके लिए बधाई।
————————-

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नवा...

More Articles Like This