कोरोना वायरस के अंतिम लड़ाई के लिए बुस्टर डोज अवश्य ही लगाये, नगरवासियों से अपील: सुभाष पाण्डेय

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ / नगर निगम के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सुखद प्रयास से कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रथम एवं द्वितीय डोज वैक्सीन के बाद तृतीय बुस्टर डोज को सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क लगाये जाने के निर्णय का स्वागत किये है एवं स्वास्थ्य केन्द्रों के अतिरिक्त वार्डों में सामुदायिक भवनों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी तथा घर घर लगाये

जाने के निर्णय के लिए आभार प्रकट किया है। उक्त अवसर पर आज वार्ड क्र0 16 के बैकुण्ठपुर, कोतरा रोड़, बावलीकुआ क्षेत्र के निवासियों को सामुदायिक भवन (सिलाई केन्द्र) आंगनबाड़ी भवन में एवं बावलीकुंआ क्षेत्र में मधुबन बिल्डिंग के पास, आंगन बाड़ी केन्द्र के समीप सामुहिक रूप से बुस्टर डोज की वैक्सीन लगाई जा रही है। वार्ड के निवासियों के द्वारा बड़ी संख्या में उक्त अवसर का लाभ लिया जा रहा है। पूर्व में प्रथम व द्वितीय डोज लगाये जाने पे वार्डवासियों का पूर्ण सहयोग रहा एवं शत प्रतिशत सफलता की ओर वार्ड अग्रसर है। उक्त अभियान को सफल बनाने में वार्ड के पूर्व पार्षद ज्ञानू मोदी, लल्ला देवांगन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिमला साहू एवं आंगनबाड़ी की सहायिका, स्वास्थ्य विभाग के नर्स एवं मितानीन का पूर्ण सहयोग रहा। उक्त अभियान 02 दिवस अभी और वार्ड में चलाया जावेंगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This