शिक्षक दिवस: अदाणी फाउण्डेशन ने 50 शिक्षकों का किया सम्मान

spot_img
Must Read

रायगढ़; / शिक्षक दिवस के अवसर अदाणी फाउण्डेशन द्वारा जिले के पुसौर और तमनार विकासखंड में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। रायगढ़ जिले में अदाणी पॉवर लिमिटेड एवं गारे पेल्मा – III कॉलरी लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत चलाए जा रहे प्रोजेक्ट उत्थान के तहत यह समारोह क्रमशः पुसौर ब्लॉक के आठ तथा तमनार ब्लॉक के चार सरकारी स्कूलों में आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या में अदाणी फाउंडेशन के उत्थान सहायकों द्वारा दोनों ही क्षेत्रों के शासकीय स्कूलों में समारोह की विभिन्न तैयारियाँ कारवाई गई जिनमें 500 से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वहीं समारोह के दिन इन सभी छात्र एवं छात्राओं ने अपने पसंदीदा शिक्षक के लिए आभार पत्र, ग्रीटिंग कार्ड बनाना, रंगोली, भाषण, कविता, स्कूल के छात्रों द्वारा कार्यक्रम की एंकरिंग, शिक्षक के लिए उपहार तैयार करना इत्यादि के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अदाणी फाउण्डेशन के द्वारा कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों को शाल, श्रीफल तथा पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पुसौर ब्लॉक में शिक्षक श्री सेत कुमार सिदार हेड मास्टर सरवानी, श्री घनश्याम पटेल हेड मास्टर अमलीभौना, श्री दशरथी जांगड़े हेड मास्टर जेवरीडीह और बड़े भंडार संकुल के संकुल समन्वयक व हेड मास्टर श्री पदम लोचन पटेल, हुरदा नंद पटेल हेड मास्टर प्राथमिक शाला सूपा एवं श्री लीलाधर सिदार हेड मास्टर बड़े भंडार इत्यादि सहित कुल 35 शिक्षकों व 04 उत्थान सहायकों का सम्मान किया। इस दौरान हेड मास्टर श्री सेत कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी और छात्रों से नियमित अध्ययन के लिए अनुरोध किया और उत्थान परियोजना के प्रयासों की सराहना की। जबकि तमनार ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन की टीम ने शासकीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री युगल किशोर चौधरी, शासकीय हाई स्कूल के व्याख्याता श्री पुष्कर लाल गुप्ता, श्री बेणुधर पटेल, श्री बलवीर साय पैंकरा, श्रीमति श्वेता शुक्ला, श्री ईश प्रसाद विश्वाल, श्री केदारनाथ पटेल, श्री मनोज राठिया व मीडिल स्कूल के व्याख्याता श्री महेश पटेल, श्री तेजराम सिदार, श्रीमती गायत्री नायक व प्राइमरी स्कूल के श्री शशीधर सिदार, श्री राजकुमार सहित 13 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के अंत में उपहार भी प्रदान किये गये।

कार्यक्रम का सफल आयोजन उत्थान परियोजना सहायक श्री मनबोध पटेल, अजय कुमार कुर्रे, मधुनंदन भारद्वाज और चंद्रमणि चौहान सहित समस्त अदाणी फाउंडेशन की टीम की सहायता से किया गया।

अदाणी फाउंडेशन, रायगढ़ जिले के पुसौर और तमनार विकासखंड में सामाजिक सरोकारों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन और अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रम संचालित करता है। वहीं गुणवत्तायुक्त शिक्षा हेतु क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को नवोदय प्रवेश सहित इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग का संचालन भी कर रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This