शासन की विद्युत योजनाओं से प्रदेश का किसान उन्नति की ओर अग्रसर…विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel



एनटीपीसी में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक
मंच के माध्यम से प्रभावित भू विस्थापितों के लिए रोजगार में प्राथमिकता देने की रखी मांग

रायगढ़ / देश व प्रदेश में विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में जो उपलब्धि हासिल की है। वह किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री प्रदेश के हर वर्ग के लिए विद्युत सुविधा उप्लब्ध कराने संकल्पित है।राज्य शासन द्वारा 1 मार्च 2019 से बिजली बिल हाफ योजना का शुभारंभ किया गया था। जिसके तहत 400 यूनिट के उपयोग पर आधा बिजली बिल माफ की

सुविधा उपभोक्ताओं को मिल रही है।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा एनटीपीसी लारा के उमंग ऑडिटोरियम में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि जिले में ही 20 वर्ष पूर्व तक कई ग्राम विद्युत विहीन थे। जहाँ के लोगों का गुजर बसर अंधेरे में हो रहा था।परंतु वर्तमान में रायगढ़ जिला में शत प्रतिशत

विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है।जिले के दुर्गम व सुदुर अंचलों में सोलर पावर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति पूरी की जा रही है। छ ग को धान का कटोरा कहा जाता है। जहाँ के अधिकतर भू भाग में कृषक ही निवास करते है।प्रदेश शासन के योजना अनुरूप जहा बी पी एल परिवार को निशुल्क बिजली सुविधा मिल रही है। तो वही सौभाग्य योजना के थी हर घर को रोशन करने का कार्य किया जा रहा है। विधायक प्रकाश नायक ने एन टी पी सी लारा प्रबंधन से इस मंच के माध्यम आग्रह करते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन द्वारा परीक्षा के माध्यम क्षेत्र के विस्थापित बेरोजगारों की भर्ती को जा रही है।परंतु कम्पनी में कांटेक्ट लेकर कार्य करने वाली दूसरी छोटी कम्पनियों में भी स्थानीय बेरोजगारों व प्रभावितों को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। एन टी पी सी की स्थापना से विधानसभा क्षेत्र के 9 gram प्रभावित है।जिनका पूर्व में कृषि ही आजीविका का प्रमुख साधन था ऐसे बेरोजगार युवकों को पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए। तभी स्थानीय प्रभावित लोगों व कम्पनी के मध्य सामंजस्य बढ़ेगा। व टकराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती गोपिका गुप्ता,जिला पंचायत सी ओ अविनाश मिश्रा,विद्युत विभाग ई डी चंद्रशेखर सिंह, एन टी पी सी लारा के एच ओ डी दिवाकर कौशिक उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This