spot_img
spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026

भाजपा को सांसद गोमती साय ने विकास के नाम पर आपके क्षेत्र में नही खर्ची फूटी कौड़ी- विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read

ग्राम परसरामपुर में विधायक की अगुवाई में 6 ग्राम पंचायतों के कांग्रेस वार्ड प्रभारियों एवम कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

रायगढ़- चार वर्ष पूर्व आपके प्यार और आशीर्वाद से मुझे विधायक बनने का अवसर प्राप्त हुआ था।मुझे आप लोगो द्वारा तीन मर्तबे जिला पंचायत चुनाव में भी जीत दिलाया गया।आप लोगो के प्यार और अहसान का कार्य नायक परिवार लाख प्रयास के बाद भी कभी उतार नही सकता।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम परसरामपुर में आयोजित 6 ग्राम पंचायतों के वार्ड प्रभारियों एवम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी है रखते हुए बताया कि मैं सदैव से ही आपके सुख दुख में शामिल होने प्रयासरत रहा हूं।वर्ष 2003से अब तलक आई बाढ़ की विभीषिका के दौरान हर परिस्थितीयो में आपके साथ खड़ा रहा।मेरे विधानसभा की जनता मेरा परिवार है।नायक परिवार आपसे अलग नही है।वही उन्होंने आगे विधानसभा चुनाव को लेकर बताता कि रायगढ़ विधानसभा में कोई भी बाहरी प्रत्याशी आकर स्थानीय लोगो का भला नही कर सकता है।पूर्व में भाजपा के रमन सरकार के 15 वर्षो तक 14 सौ 68 रुपए से अधिक धान के कीमतों में वृद्धि नही की जा सकी।परंतु कांग्रेस भूपेश बघेल की सरकार ने अपना वायदा पूरा करते हुए धान की कीमत 25 सौ रुपए तीन वर्षो तक दिए जाने के बाद 26 सौ 40 रुपए की दर से धान खरीदी किए जाने का कार्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ब्दवारा किया जा रहा है।वही अगामी वर्ष से 28 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी किए जाने की बात बताई गई।प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम गांव ,गरीब,किसान,सियान हर वर्ग के लिए कार्य किया।वही रायगढ़ विधानसभा में आपके मांग के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रदान कर पूरे किए गए है।परंतु भाजपा की सांसद गोमती साय ने आज पर्यंत आपके क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर फूटी कौड़ी भी खर्च करने की जहमत नहीं उठाई गई।
कांग्रेस को जीत दिलाने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कसी कमर गौरतलब हो कि आगामी विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।सभी राजनीतिक दल अपने पार्टी को जीत दिलाने प्रचार प्रसार में लगे हुए है।वही रायगढ़ विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में लगातार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैठको का दौर जारी है।पूर्व में जहा विधायक प्रकाश नायक की अगुवाई में शहरी क्षेत्र एवम गड़उमरिया सेक्टर में प्रभारियों एवम कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।वही इसी तारतम्य में ग्राम परसरामपुर में 6 ग्राम पंचायत जिनमे लिप्ति,नदीगांव, सुरसी,परसरामपुर,सूरजगढ़, रानीडीह, कोर्रा,पोरथ एवम तोरा के वार्ड प्रभारियों एवम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।वही बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए उन्हें अगामी विधानसभा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाते हुए प्रदेश कांग्रेस एवम रायगढ़ विधानसभा में हुए विवाद कार्यों की जानकारी जन इन तक पहुंचाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।वही आयोजित बैठक उपरांत कांग्रेसी कार्यकर्ता जोश से लबरेज नजर आए।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

इनकी रही उपस्थिति


आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष केशव पातर,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,अरुण शर्मा,पदमन प्रधान,नंदकिशोर विश्वाल,पूर्णचंद बैरागी,नरेश साहू,नरेंद्र डनसेना,मानव साहू,बुद्धदेव,गोवर्धन,संजय,रजनीश,शनि सिंह,राजू,नेहरू,चक्रधर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रशिक्षण शिविर में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कार्यकताओं को दी भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान की जानकारी…कोड़ातराई भाजपा मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल...

रायगढ़ (कोड़ातराई)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोड़ातराई भाजपा मण्डल का पायोनियर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!