ग्राम उर्दना में 08 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में कल दिनांक 26.08.2023 की रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिला कि और उर्दना स्कूल के पीछे एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है । सूचना पर तस्दीकी कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी द्वारा प्रधान आरक्षक अरुणा चौरसिया के हमराह आरक्षक जगमोहन ओग्रे और उत्तम सारथी को उर्दना रवाना किया गया, जहां मुखबिर के बताये अनुसार स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जो एक व्यक्ति अवैध रूप से उर्दना स्कुल के पीछे बिक्री करते पाये जाने पर पूछताछ करने पर अपना नाम गोरखनाथ उरांव पिता हरि उरांव उम्र 23 वर्ष सा. उर्दना थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ का रहने वाला बताया, जिसके पास करीबन 08 लीटर महुआ शराब किमती 800 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है । आरोपी पर थाना कोतवाली में धारा 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This