सफलता पूर्वक चन्द्रयान – 3 की लैंडिंग की भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गयी खुशियां

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ – भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमर तराई रायपुर में चन्द्रयान – 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग पर छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, संगठन मंत्री पवन साय, कोषाध्यक्ष नंदन जैन व सुनील रामदास सहित भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर भारत माता के जय घोष के साथ खुशियां मनाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयों का वितरण कर लोगों से खुशियों को साझा किया। रायगढ़ निवासी भाजपा कार्यकर्ता सुनील रामदास ने बताया कि विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। उन्होंने कहा कि यह भाजपा ही नहीं अपितु पूरे देश वासियों के लिए गौरव और खुशी का क्षण है। जिसका दृश्य सोशल मीडिया सहित अन्य मीडिया पर देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक क्षण को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर हमारे द्वारा भी खुशियां मनाई गयी। इस सफलता से भारत का विज्ञान के क्षेत्र में विश्व पटल पर ढंका बज रहा है और यह तब ही संभव था, जब नेतृत्वकर्ता में दृढ़ राजनैतिक इच्छा शक्ति हो। आज हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व के मानवों के लिए अनुसंधान के क्षेत्र में नए रास्ते को खोलने का कार्य किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में NTPC लारा में 21वीं राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में NTPC लारा में 21वीं राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ 61 टीमों...

More Articles Like This