spot_img
Thursday, August 6, 2026

राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिशा 2023 कार्यक्रम संपन्न…विवेकानंद यूथ सर्किल एवं महाविद्यालीन छात्र इकाई

spot_img
Must Read

रायगढ़ / के तत्वाधान में 23 अगस्त को निगम ऑडिटोरियम पंजरिप्लांट में दिशा 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायगढ़ के समस्त महाविद्यालयों से छात्र एवं छात्राएँ को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति चेतना जगाना एवं आज समाज में चल रही चुनौतियों के प्रति जागरण का था और साथ ही उनको शत प्रतिशत मतदान का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में लगभग 900 छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में एक सामूहिक गीत “नवचैतन्य हिलोरे लेता” श्री हृदयानंद जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात श्लोक चौधरी जी के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी गयी एवं उनके द्वारा आज की समस्या पर एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि डॉ प्रशांत अग्रवाल जी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ प्रकाश मिश्रा जी, मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक श्री नारायण नामदेव जी, शक्ति अग्रवाल जी के द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर दिशा 2023 की शुरुवात की गयी, दीपेश पंडा जी ने सभी उपस्थित अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करवाया।

कार्यक्रम की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए राहुल ठक्कर जी के द्वारा एकल गीत का गायन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रशांत अग्रवाल जी का मार्गदर्शन युवाओं को प्राप्त हुआ जिसमे उन्होंने युवाओं को निरंतर प्रगतिशील रहने का आशीर्वचन बौद्धिक दिया। इसके पश्चात विश्व पटल पर भारतीय युवाओं की भूमिका एवं अखंड भारत के विषय पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक श्री नारायण नामदेव जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ। श्री नामदेव जी के द्वारा राष्ट्र की प्रगति और संस्कारो की रक्षा के लिए अपने गाँव – शहर को तीर्थ मान कर राष्ट्र के प्रति युवाओं की भूमिका का पथ दिखाया गया। उक्त कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल, डॉ राजकुमार भारद्वाज, चक्रधर पटेल, महिला समन्वय इकाई रायगढ़, पूनम सोलंकी, अरुण कातोरे, प्राध्यापक बन्धु, भगिनी भी उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि विवेकानंद यूथ सर्कल छात्रों का एक ऐसा संगठन है जो विभिन्न तरह के सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिये लगातार कार्यरत हैं। कार्यक्रम के अंत में शक्ति अग्रवाल ने वहां उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्र हित में भारत के उत्थान के लिए अपने मताधिकार के प्रयोग पर संकल्पित किया एवं उपस्थित समस्त अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् और भारत माता की जय जय कार से हुआ जिसकी प्रस्तुति कॉलेज की छात्राओं द्वारा दी गयी। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अनिरुद्ध भट्ट के द्वारा किया गया। यह समस्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख प्रतीक सिंह द्वारा प्राप्त हुई।

Latest News

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा…2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल...

निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग गिरफ्तार, चोरी से पहले की थी रेकी, पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!