गर्मियों की छुट्टी के लिए आया था मामा घर…पंचधारी एनीकट में बालक की मौत…नहाने वालों पर होगी सख्त कारवाही…सीएसपी…पढ़ें पूरी खबर

spot_img
Must Read

रायगढ़ / फिर हुई पंचधारी में मौत। डबरा, जिला शक्ति का रहने वाला लीलाधर कर्स, रायगढ़ जूट मिल अपने मामा घर गर्मी की छुट्टी मनाने आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह अपने ममेरे भाई और उसके कुछ दोस्तों के साथ मस्ती मजाक के मूड में सर्किट हाउस के पीछे पंचधारी नहाने के लिए गया। जैसे ही वहां पहुंचे, उसके ममेरे भाई पानी में छलांग लगा दी। जिसे देखते ही लीलाधर ने भी पानी में कूद गया। परंतु उसे तैरना आता नहीं था। उसे क्या पता था कि उसकी मौत लिखी हुई थी।

बाकी बालकों को लगा कि पानी में वह मस्ती कर रहा है लेकिन कुछ ही देर के बाद दिखाई नहीं देने पर सभी बच्चों ने उसे काफी देर तक खोजा। पानी के दूसरे छोर पर लीलाधर का सर के कुछ बाल दिखाई रहे थे। तत्काल ही उसे पानी से बाहर आसपास के लोगों की मदद से निकाला गया। लीलाधर काफी पानी पी चुका था। किसी तरह ऑटो में बैठा कर उसे अस्पताल लेकर गए हैं जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में ही उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसकी सूचना सीएसपी अभिनव उपाध्याय को लगी उन्होंने तत्काल ही नगर कोतवाल को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

हर साल होती है मौत

पंचधारी एनीकट में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है हर साल 2 से 3 लोगों की वह जान जाती है। जिला प्रशासन की ओर पंचधारी में बोर्ड भी लगाया गया है कि वहां नहाना सख्त मना है उसके बावजूद भी हजारों की तादाद में लोग वहां पहुंचते हैं।

गर्मियों में होती है बेतहाशा भीड़

जैसे ही गर्मियों का एहसास लगना शुरू हो जाता है दूर-दूर से लोग गाड़ी बुकिंग करके पूरे परिवार सहित नहाने के लिए पंचधारी में आते हैं। इस वर्ष भी नगर कोतवाल की ओर से लोगों को पंचधारी में नहाने के लिए मना किया गया उसके बावजूद भी लापरवाही जारी है।

लोगों को ना पुलिस का डर जिला प्रशासन का

पंचधारी एनीकट में जहां पिकनिक सेल्फी प्वाइंट इत्यादि आपको दिखाई दे जाएंगे, खाने-पीने के सारे सामग्रियां आपको उपलब्ध मिलेंगे भारी संख्या में लोग दूसरे जिले से भी रायगढ़ में सिर्फ पंचधारी नहाने के लिए आते हैं क्या बूढ़े क्या, बच्चे, जवान, संडे के दिन तो मानों मेला सा लग जाता हो। खचाखच लोगों की भीड़ होती है। दूर-दूर तक गाड़ियां ही गाड़ियां आपको दिखाई देंगी।

होगी सख्त कार्यवाही

संवेदनशील मामले को देखते हुए सीएसपी अभिनव उपाध्याय अब एक्शन मोड में आ गए हैं। पंचधारी में नहाने वालों पर फाइन किया जाएगा, पुलिस की एक पेट्रोलिंग टीम गठित की जाएगी जो पंचधारी में निगरानी करेगी। अब लोगों पर होगी सख्त कारवाही।

अभिनव उपाध्याय, सीएसपी रायगढ़

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव

मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने किया गरबा-डांडिया रायगढ़ /...

More Articles Like This