गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्रदेश की जनता के वोट से देश मजबूत हुआ:- ओपी

spot_img
Must Read

रायगढ़:- मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा दुर्ग में आयोजित सभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगमन का लाइव विडियो सोशल मंच में जारी करते हुए प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा देश के गृह मंत्री अमित शाह जी न बताया छत्तीसगढ़ की जनता के वोटो से देश मजबूत हुआ है । केंद्र में बैठी मोदी सरकार यदि धारा 370 हटाने राम मंदिर बनाने तीन तलाक खत्म करने जैसे

ठोस निर्णय इसलिए ले पा रही है कि छत्तीसगढ़ की जनता सहित देश की जनता ने भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। अपने सोशल मंच से ओपी चौधरी ने माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की नगरी दुर्ग की पवन धरा में स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। हजारों लोगो की मौजूदगी में अमित शाह जी ने बताया मोदी सरकार ने नौ सालो में विकास और जनकल्याण की नयी गाथा लिखी है। इस दौरान अमित शाह जी ने प्रदेश की भूपेश सरकार की वादाखिलाफी की ओर भी जनता का ध्यान आकृष्ट किया l भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किए गए

 

 घोटालों को जानकरी देते हुए उन्होंने बताया कि शराब घोटाला, कोयला परिवहन घोटाला, गरीब अन्न योजना में घोटाला, गौठान घोटाला किया गया। पब्लिक सर्विस कमीशन का घोटाला करते हुए लोगों से नौकरी के नाम पर पैसे वसूले गए। अमित शाह जी ने बताया कि पहले केंद्र में सोनिया-मनमोहन की 10 साल की सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया था। अब भूपेश सरकार उन्ही के पदचिन्हों पर चल रही है। कांग्रेस 70 सालो से राम का अपमान करती रही । अमित शाह जी ने छत्तीसगढ़ वासियों से आह्वान करते हुए कहा राज्य में भाजपा की सरकार एवम केंद्र में मोदी की सरकार बनाए। ओपी ने अमित शाह जी के पद्मश्री उषा बारले के घर जाकर उनसे व उनके परिवार से मुलाकात की जानकारी भी साझा की । संबोधन के दौरान अमित शाह जी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यहां उपस्थित विशाल जनता को छत्तीसगढ़ के मंत्री देख कर यह भली भांति समझ ले कि भूपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव

मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने किया गरबा-डांडिया रायगढ़ /...

More Articles Like This