योग से तन और मन होता है मजबूत महापौर काटजू  निगम गार्डन में योग दिवस पर कराए गए योगाभ्यास

spot_img
Must Read
  • रायगढ़। 21 जून बुधवार को विश्व योग दिवस के मौके पर निगम कार्यालय स्थित गार्डन में अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों को योग अभ्यास कराया गया। इस दौरान महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने योगाभ्यास से तन और मन मजबूत बनने की बात कही।योगाभ्यास कार्यक्रम सुबह 7:00 से शुरू हुआ। कार्यक्रम में योग
  •  प्रशिक्षक श्री तीरथ यादव ने योग अभ्यास के महत्व बताए। इस दौरान अलोम विलोम, कपालभारती, भ्रामरी, भस्त्रिका, पद्मासन, वज्रासन एवं विभिन्न आसन कराए गए। योगाभ्यास के दौरान प्रशिक्षक श्री तीरथ यादव ने सभी आसनों के महत्व एवं शरीर और मस्तिष्क पर होने वाले लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि योगाभ्यास, आज की तनाव भरी जिंदगी में सभी
  •  के लिए महत्वपूर्ण है। इससे शरीर ही नहीं बल्कि तन और मन दोनों मजबूत होता है। तनाव, स्ट्रेस एवं बीपी, शुगर आदि बीमारियों से बचने के लिए योगाभ्यास सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से बढ़कर कोई भी दौलत नहीं है। हेल्थ ही सबसे बड़ी वेल्थ है, यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तभी इंसान स्वस्थ मस्तिष्क एवं स्वस्थ शरीर से अधिक तेजी एवं क्षमता से कार्य करेगा। योग अभ्यास मन की शक्ति को भी बढ़ता है। इससे देखा गया है कि नियमित रूप से योग अभ्यास करने वालों की कार्य क्षमता एवं विपरीत परिस्थितियों को सहने की क्षमता भी अधिक होती है। नियमित योग अभ्यास करने वाले विवेकपूर्ण सही निर्णय लेने में भी सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि कहने का मतलब यह है कि यदि कार्यक्षमता विकसित करनी है, तो निमित्त रूप से योग अभ्यास के लिए समय निकालना होगा और हम सभी को प्रतिदिन योग अभ्यास करना होगा। योग अभ्यास के दौरान उपायुक्त श्री सुतीक्ष्ण यादव, पार्षद श्रीमती रंजन कमल पटेल, श्रीमती रुखमणी साहू, श्रीमती सपना सिदार, एल्डरमैन वसीम खान, सहायक अभियंता सूरज देवांगन, कांग्रेस नेता श्री अमृत काटजू सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव

मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने किया गरबा-डांडिया रायगढ़ /...

More Articles Like This