spot_img
Tuesday, August 18, 2026

नाबालिक के अंधे कत्ल का खुलासा चचेरी बहन निकली मासूम की कातिल

spot_img
Must Read

स्निपर डॉग रूबी के द्वारा हत्या के प्रकरण में आरोपी पतासाजी में दिया गया महत्वपूर्ण सुराग

24 घंटे के भीतर आरोपी या गिरफ्तार

रायगढ़ / जिला मुख्यालय रायगढ़ से करीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर थाना कोतरा रोड क्षेत्र के ग्राम चिराई पानी के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में उस समय सनसनी फैल गई जब निर्माणाधीन स्कूल के भीतर 11 वर्षीय नाबालिक का शव मिला। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली रायगढ़ जिले के संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के द्वारा श्री संजय महादेवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़, थाना कोतरा रोड के पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती निकिता तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ एवं उप निरीक्षक गिरधारी साव थाना प्रभारी कोतरा रोड को अंधे कत्ल को सुलझा ने हेतु दिशा निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के दिशा निर्देशन पर हर एक पहलुओं पर बारीकी एवं सूक्ष्मता पूर्वक विवेचना की गई मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्काड, साइबर सेल की टीम एवं संभागीय फिगर प्रिंट की मदद ली गई, घटना के संबंधित बिंदुओं पर पूछताछ करने पर पाया गया कि घटना दिनांक 24 मार्च 2023 की शाम मृतक के शव के पास अंतिम बार भारती चौहान नामक लड़की को देखा गया जिसे दृष्टिगत की रखते हुए भारती चौहान को मौके पर तलब कर पूछताछ किया गया, शुरुआत में भारती और उमा चौहान के द्वारा पुलिस को गुमराह कर प्रकरण के विवेचना में भटका या गया, उमा चौहान के द्वारा बताए गए सभी तथ्यों की तस्दीक की गई, पाया गया कि तकरीबन 2 माह पूर्व मृतक के निवास से करीबन ₹10000 की चोरी हुई थी, भारतीय उर्फ उमा चौहान का मृतक के घर अक्सर आना-जाना था कि मृतक के माता-पिता के द्वारा भारती चौहान को कहा गया कि आप ही हमारे घर आते हो पैसे चोरी आप ही के द्वारा किया गया है, आप चोरनी हो इस बात से क्षुब्ध होकर भारती चौहान के द्वारा बदला लेने के लिए मृतक जो कि रिश्ता में चचेरा भाई है उसे अपने योजना बनाकर निर्माणाधीन स्कूल भीतर ले जाकर बरामदा में गला को दबाकर पत्थर एवं गुप्ति से मारकर हत्या कर दी। एवं शव को बरामदे से खींचकर स्कूल भीतर कमरे में रखकर अपने घर चली गई, कि शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत पी0एम0 रिपोर्ट प्राप्त हुआ, डॉक्टर द्वारा अपनी रिपोर्ट में मृतक के गले की हड्डी टूटने, स्वास अवरुद्ध होने एवं मृतक की मृत्यु हत्या आत्मक होने की पुष्टि की गई । आरोपी या भारतीय और उमा चौहान पिता रामलाल चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी चिराई पानी थाना कोतरा रोड जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जो अपना जुर्म कबूल की घटना में प्रयुक्त ईट का टुकड़ा लोहे की गुप्ति तथा घटना के समय पहनी हुई हाफ पेंट, टी शर्ट जिसमें खून का दाग लगा है को भी बरामद कराई, प्रकरण की विवेचना आरोपी या के विरुद्ध गिर0 योग्य साक्ष्य पाए जाने पर गिर0 किया गया है जिससे न्यायिक रिमांड पर पेश किया जाता है पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती निकिता तिवारी के तीन उपनिरीक्षक गिरधारी साव थाना प्रभारी कोतरा रोड, स उ नि0 राजेंद्र प्रसाद राठौर, स उ नि0 कुसुम, प्र0आर0 प्रेम सिंह सिदार, आर0 गोविंद पटेल, आर0 संदीप कौशिक, आर0 कमलेश यादव, आर0 देव कुमार सोनवानी, आर0 दिलीप सिदार, म0आर0 आशा सिदार, म0आर0 श्याम सिदार, म0आर0 सुनीता लकड़ा के साथ साइबर सेल की टीम, महिला सेल रायगढ़ टीम के द्वारा लगातार प्रयास किया गया, परिणाम स्वरूप अंधे कत्ल के आरोपी या को 24 घंटे के भीतर रायगढ़ पुलिस के द्वारा सलाखों के पीछे पहुंचाया गया, जिसे ग्राम चिराई पानी किरोड़ीमल नगर क्षेत्र की जनता द्वारा मुक्त कंठ से रायगढ़ पुलिस की सराहना की, रायगढ़ पुलिस की इस कार्यवाही से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास में बढ़ोतरी हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की...

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से मिला था चोरी डीजल, पाइप, सब्बल, मोबाइल और फर्जी नंबर प्लेट — जांच में खुला पूरा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!