साहू सामुदायिक भवन रायगढ़ में डिग्रीलाल साहू व भरत साहू ने किया ध्वजा रोहण

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- रायगढ़ जिले के साहू समाज द्वारा 26 जनवरी को ड्राईव रोड स्थित साहू समुदायिक भवन में साहू समाज के जिलाध्यक्ष डिग्रीलाल साहू व दत्तक पुत्री शिक्षा सहायोग के संचालक भरत लाल साहू की गरीमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी देते हुए समाज के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना दी गई भरत लाल साहू द्वारा गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उपस्थित समाज के पदाधिकारियों को संविधान व देश के लिए शपथ दिलाई। तद्पश्चात बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां शारदा की पूजन अर्चन कर उपस्थित समाज के सभी पदाधिकारियों के द्वारा समाज के गतिविधी व आगामी कार्यक्रम के विषय को लेकर के चर्चा की गई जिसमें 16 फरवरी 2023 को श्री श्री सत्यनाराण बाबा जी व भक्त माता कर्मा कृष्ण मंदिर स्थापना दिवस महाभण्डारा के साथ मनाने हेतु निर्णय लिया गया साथ ही सामाजिक परिचय संग्रह के विषय को लेकर के चर्चा किया गया। मंदिर निर्माण संचालन समिति का भी चर्चा किया गया। कार्यक्रम में कपिल नाथ साहू, छविशंकर साहू, लाला राम साहू, जगदीश प्रसाद साहू, नंदकिशोर साहू, संजय साहू, गणेश राम साव, ओम साहू, महेश साव, कमला साहू, टिकाराम साहू, नरेश साहू, के अलावा सामाज के गणमान्य बंधुओं की उपस्थिति रही।

जिलाध्यक्ष द्वारा युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की ली बैठकः-
जिलाध्यक्ष डिग्रीलाल साहू द्वारा युवा प्रकोष्ठ के गणेश राम साव, आरती साहू व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्य योजना के विषय को लेकर के चर्चा किया गया साथ ही सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा का विशेष योगदान होनी चाहिए। युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। युवाओं के विशेष मार्गदर्शन एवं कार्य के लिए सलाह दी गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This