जिला चिकित्सालय में 23 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

spot_img
Must Read

जिला चिकित्सालय में 23 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

रायगढ़, / कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, बीमारी की समय पर पहचान करने तथा मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर, शुक्रवार को किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय, रायगढ़ में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य समिति, रायगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के कैंसर रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी जांच एवं परामर्श

शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि जायसवाल, सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड-मेडिकल ऑन्कोलॉजी एंड हेमेटोलॉजीय डॉ. नवीन जैन, कंसल्टेंट-हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी तथा डॉ. रुचिर धाकड़, कंसल्टेंट-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक ऑन्कोसर्जरी अपनी सेवाएं देंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की समस्याओं के अनुसार जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। साथ ही कैंसर के संभावित लक्षणों, प्रारंभिक जांच, बीमारी की पहचान और उपचार के उपलब्ध विकल्पों के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।

समय पर जांच और उपचार के प्रति किया जाएगा जागरूक

कैंसर की समय पर पहचान होने से उपचार की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। इसी उद्देश्य से शिविर में लोगों को शुरुआती लक्षणों को नजर अंदाज नहीं करने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में मेडिकल, सर्जिकल एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के साथ हेमेटोलॉजी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी), क्रिटिकल केयर, पेन मैनेजमेंट एवं पैलिएटिव केयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। जिला स्वास्थ्य समिति ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और कैंसर से संबंधित किसी भी लक्षण या स्वास्थ्य समस्या की अनदेखी न करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के...

More Articles Like This