ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षित राहुल का रणजी ट्राफी में चयन, बनाए 41 रन

spot_img
Must Read

सौराश्ट्र के खिलाफ चल रहा मैच, एकेडमी के सक्षम का चयन विनू मांकड़ ट्राफी में हुआ है

दोनों खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए गर्व का अवसर

रायगढ़ । जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। यहां प्रशिक्षण से खिलाड़ियों को अलग अलग प्लेटफार्म में खेलने का मौका मिल रहा है। ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी घरघोड़ा से नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने वाले राहुल प्रधान का चयन छत्तीसगढ़ रणजी टीम के लिए हुआ है। राहुल प्रधान अभी गुजरात में चल रहे रणजी ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ओर से खेल रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन उन्हें बैटिंग का मौका मिला। आठवें नंबर पर आकर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय क्रिकेट टीम के आॅल राउंडर रविंद्र जडेजा और जयदेव उनदकट जैसे गेंदबाजों का सामना करते हुए नाबाद 41 रन बनाए।

जिंदल पाॅवर तमनार न सिर्फ सामाजिक उत्तरदायित्वों के तहत क्षेत्र के गांवों में विकास के काम करा रहा है, बल्कि विभिन्न खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहा है। क्रिकेट भारत के सबसे लोकप्रिय खेलों में शामिल है। जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल के निर्देश व उनके नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिंदल फाउंडेशन द्वारा घरघोड़ा में ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। यहां क्षेत्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत करा कर उन्हें बड़े मंचों के लिए निखारने का काम किया जा रहा है। इसका परिणाम भी दिखने लगा है। एकेडमी के कई खिलाड़ियों का चयन अलग अलग स्तर पर हो चुका है। बड़ी उपलब्धि भी ओपी जिंदल एकेडमी के नाम जुड़ गई है। इस एकेडमी से प्रशिक्षित राहुल प्रधान का चयन रणजी ट्राॅफी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम में हुआ है। 

39 42 की औसत से बनाए नाबाद 41 रन

रणजी ट्राॅफी का पहला मैच छत्तीसगढ़ और सौराश्ट्र के बीच खेला जा रहा है। चार दिनों के इस मैच में टाॅस छत्तीसगढ़ के कप्तान ने जीता और बाॅलिंग करने का निर्णय लिया। सौराश्ट्र के खिलाफ बैटिंग का मौका राहुल प्रधान को तीसरे दिन मिला। इस मौके का राहुल ने भरपूर फायदा उठाया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 104 गेंदों का सामना किया और 41 रनों की नाबाद पारी खेली। रविंद्र जडेजा जैसे बाॅलर के सामने एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी करना बांए हाथ के बैट्समैन राहुल की बल्लेबाजी कौशल को प्रदर्शित करता है।

सक्षम का चयन वीनू मांकड़ ट्राॅफी के लिए 

ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी घरघोड़ा की एक और उपलब्धि है। यहां के खिलाड़ी सक्षम चौबे का चयन वीनू मांकड़ ट्राॅफी के लिए हुआ है। सक्षम लेफ्ट हैंड बाॅलर हैं और अंडर 19 में बिलासपुर की ओर से खेलते हैं। 

चेयरपर्सन ने दी शुभकामनाएं

जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल ने ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी के दोनों खिलाड़ियों के चयन होने पर हर्श व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आर्टिफिशियल सोशल मीडिया साइट में दोनों खिलाड़ियों का फोटो शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है तथा यह प्रतिबद्धता दोहराई है कि जिंदल फाउंडेशन प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हमेशा काम करता रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This