भादी अमावस्या पर दादी रानी सती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब मेहंदी, रातजगा, मंगल पाठ एवं भव्य भंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ गांधीगंज

spot_img
Must Read

रायगढ़। गांधीगंज स्थित प्रसिद्ध दादी रानी सती मंदिर में भादी अमावस्या के पावन अवसर पर आज दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजनों का आयोजन किया गया। भादी अमावस्या को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।

धार्मिक आयोजन की शुरुआत एक दिन पूर्व मेहंदी कार्यक्रम एवं रातजगा के साथ हुई। देर रात तक दादी के भजनों और मंगल गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर दादी रानी सती के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

भादी अमावस्या के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने दादी रानी सती के दरबार में धोक लगाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

इसी कड़ी में दोपहर 3 बजे से मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मंगल पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया। दादी के जयकारों एवं भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन के समापन अवसर पर रात्रि 8:30 बजे भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान सेवा एवं सहयोग के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन जुटे रहे।

गांधीगंज स्थित दादी रानी सती मंदिर रायगढ़ का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां भादी अमावस्या सहित विभिन्न धार्मिक पर्वों पर विशेष आयोजन किए जाते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर की विशेष साज-सज्जा, धार्मिक कार्यक्रमों और भक्ति के वातावरण ने श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर दादी रानी सती की भक्ति और जयकारों से गूंजता रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के...

More Articles Like This