रायगढ़ / यातायात की सुस्त रवैया से रविवार के दिन दो सड़क हादसे हुए और दो की मौत
रविवार की सुबह ढिमरापुर चौक में खराब सड़क और जगह-जगह गड्ढे होने के कारण स्कूटी फिसली महिला ट्रक के नीचे आ गई यह घटना लगभग 10:00 बजे की बताई जा रही है महज कुछ घंटे के बाद ही कोतरा रोड ओवर ब्रिज के ऊपर भी भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 70 वर्षीय पुरुष की जान चली गई।
दोनों ही रास्ते में भारी वाहनों का दबाव 24 घंटे रहता है जहां ढिमरापुर चौक में यातायात नियंत्रण की कोई परिभाषा ही नहीं है जहां आए दिन किसी ने किसी की जान चली जाती है ट्रक ने इस कदर महिला को कुचला कि देखने की स्थिति में नहीं थी लगभग डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद एंबुलेंस नहीं आई पिकअप में डालकर अस्पताल ले जाया गया जिससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की खोखले दावे की पोल खुली लोगों में काफी आक्रोश देखा गया मृत महिला का नाम नंदकुमारी 55 वर्षीय बताया जा रहा है।
तो वहीं दूसरी और कोतरा रोड ओवरब्रिज में 70 वर्षीय खूबचंद बघेल की ट्रक के नीचे आने से जान चली गई उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है शव को रोड पर रखकर आसपास के लोगों ने चक्का जाम किया एक ही दिन में दो जिंदगियां चली गई जिसकी जिम्मेदारी कौन लेता है।









