लंबी कतारों से मिली भारत को मुक्ति…वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया UPI भुगतान ने बदली भारत की जीवन-शैली

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- 2014 मोदी सरकार आने के पहले कभी राशन की दुकान हो या रेलवे टिकट खिड़की, बिजली बिल जमा करना हो या सब्जी मंडी में भाव-ताव – हर जगह लंबी लाइनों की कहानी आम थी। अब सभी जगहों में कतारे बीते जमाने की बात हो चुकी। हर हाथ में स्मार्टफोन और सामने एक छोटा सा QR Code, और सेकंडों में पेमेंट पूरा। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी* ने इस डिजिटल क्रांति को *Ease of Life* का सबसे बड़ा उदाहरण निरूपित किया। मोदी जी का वीडियो सोशल मंच में साझा करते हुए उन्होंने बताया “डिजिटल पेमेंट ने हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान, तेज और सुविधाजनक बना दिया है। खरीदी से लेकर रोजमर्रा के भुगतानों तक, UPI ने सच में Ease of Life की कहानी बदली है। आंकड़े बताते है कि भारत में यूपीआई भुगतान जीवन शैली में शामिल हो गया।वित्त वर्ष 2025-26 में UPI ने 24,162 करोड़ लेनदेन देश की सबसे बड़ी पेमेंट आदत प्रमाण बना। जिसकी कुल वैल्यू 314.23 लाख करोड़ रही। जो कि 2020-21 में सिर्फ 2,233 करोड़ था, आज 10 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। यूपीआई भुगतान हर महीने नया रिकॉर्ड बना रहा ।जुलाई 2026 में 23.66 अरब बिलियन लेन-देन हुए जिनकी कीमत 29.88 लाख करोड़ थी। जून में भी 22.7 अरब लेन-देन के साथ 28.9 लाख करोड़ का कारोबार हुआ। आज देश में PoS मशीनें 115.3 लाख और QR कोड 7,854 लाख तक पहुंच चुके हैं। मतलब अब छोटा ठेले वाला भी बड़ी दुकान जैसा डिजिटल है। देश में UPI यूजर्स की संख्या 55.49 करोड़* के पार पहुंच गई है। यूपीआई से जुड़े आंकड़े बताते हुए ओपी चौधरी बताया कि किस तरह इस सिस्टम के लागू होने से भारतीयों का जीवन आसान हुआ। पहले किराना दुकान पर सबसे ज्यादा कैश चलता था, आज सिर्फ किराना में ही जून महीने में 3.74 अरब UPI ट्रांजैक्शन हुए हैं। फास्ट फूड, दवा, पेट्रोल पंप, बिजली बिल – हर जगह बस एक स्कैन। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, यह गरीब से गरीब व्यक्ति का आर्थिक सशक्तिकरण है। टियर-2, टियर-3 शहरों और गांवों में UPI अब कभी-कभी इस्तेमाल होने वाला विकल्प नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदत बन गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

भाईचारे की मिसाल बने रामचंद्र शर्मा, ईद के जुलुस में नवनिर्माण संकल्प समिति ने बांटा शरबत

रायगढ़। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान रायगढ़ में सामाजिक सौहार्द और...

More Articles Like This