सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई 11600 रुपए जुर्माना केवडाबाड़ीबस स्टैंड क्षेत्र में की गई कार्रवाई

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़। नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा सोमवार को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 13 प्रकरण बनाए गए और 11600 रुपे की जुर्माने की गई।
नगर निगम की टीम द्वारा सतत रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र स्थित दुकानों की जांच की गई। इस दौरान 13 अलग-अलग दुकानों से करीब 5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की गई। इन दुकानों पर कुल ₹11600 रुपए जुर्माना किए गए। कार्रवाई शाम को करीब 4:00 बजे से शुरू हुई, जो 6:00 बजे तक चली। इस दौरान क्षेत्र के सभी छोटे बड़े दुकानों की जांच की गई, जहां भी सिंगल यूज प्लास्टिक मिले वहां जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की गई। इस दौरान 13 दुकानों से करीब 5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग जप्त किए गए और सभी दुकानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रमेश तांती, स्वच्छता निरीक्षक राजू पांडे, सफाई दरोगा अरविंद द्विवेदी सहित निगम के स्वच्छता अमला मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This