इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने विद्यार्थियों को दिया पानी बचत का संदेश

spot_img
Must Read

रायगढ़:- इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा आज शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, रेलवे बंगला पारा, रायगढ़ में सेवा एवं शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर क्लब की ओर से विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन वितरित किए गए। साथ ही सभी बच्चों को बिस्किट एवं मिक्सचर भी दिया गया। आवश्यक अध्ययन सामग्री एवं उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने क्लब की सदस्यों का उत्साहपूर्वक धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान “पानी बचत” विषय पर आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने बच्चों से कहा कि पानी बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पानी प्रकृति की अमूल्य धरोहर है, इसलिए इसकी एक-एक बूंद का सदुपयोग करना चाहिए और अनावश्यक बर्बादी से बचना चाहिए।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, उपाध्यक्ष पिंकी गोयल, सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल तथा एडिटर रेखा अग्रवाल उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने इनर व्हील क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। क्लब ने भविष्य में भी शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के...

More Articles Like This